Breaking News

उपमन्यु वाटिका सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

लखनऊ। अमृत योजना के अंतर्गत उपमन्यु वाटिका विजय खंड 2 गोमतीनगर के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के विधि एवम न्याय मंत्री बृजेश पाठक और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन,अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे द्वारा किया गया। आशुतोष टंडन ने उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे नगर विकास का विवरण दिया।

बृजेश पाठक ने सभी को इस उपवन पार्क के सौंदर्यीकरण की बधाई दी। कहा कि सरकार जनहित के कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छता सूची में नम्बर वन बनाने का संकल्प लिया गया है। सभी लोगों के सहयोग से यह लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

पार्कों के सुंदरीकरण पर नगर निगम विशेष ध्यान दे रहा है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने नगर विकास मंत्री के उपवन पार्क में म्यूजिक को लगाए जाने के सुझाव को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आश्वासन दिया। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेन्द्र शुक्ल ने कहा कि महासमिति इसी प्रकार से लगातार जनमानस की सेवा में निरंतर कार्य करती रहेगी। साथ ही साथ शासन और प्रशासन को साधारण जनमानस की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिबद्ध रहेगी।

समारोह में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष डॉ बी एन सिंह,अनुराग यादव सचिव,पार्षद रामकृष्ण यादव,राजेश सिंह गब्बर,शैलेन्द्र वर्मा, अरुण राय,गोमतीनगर नगर जनकल्याण महासमिति के सचिवगण आलोक मिश्र,सीजी नायर, आर पी शुक्ल, अमित शर्मा आई टी प्रभारी महिला प्रभारी नंदिनी मिश्रा, धर्म जागरण प्रमुख मनोज,दीपा टंडन,अर्चना शुक्ल तथा समस्त महिला कार्यसमिति की सदस्यगण व अन्य गोमतीनगर के सम्मानित निवासी उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

अरविंद केजरीवाल की बढ़ी न्यायिक हिरासत, सात मई को होगी अगली सुनवाई

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात ...