Breaking News

दिव्यांग जन के लिए मतदाता अभियान

लखनऊ। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सभी लोगों का योगदान अपेक्षित होता है। इसमें दिव्यांग जन भी सम्मलित है। इसके दृष्टिगत लखनऊ विश्वश्विद्यालय में संकल्प हमारा ना टूटे, कोई मतदाता ना छूटे उद्घोष के साथ दिव्यांगों द्वारा सुगम मतदान करने हेतु राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अजय कुमार शुक्ला,मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उत्तर प्रदेश ने मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र बनने में दिव्यांगजनो की भागीदारी अहम है।

वर्तमान समय में दिव्यांगजन हर क्षेत्र में स्वयं को साबित कर सबके प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। सशक्त लोकतंत्र का निर्माण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करेगाI सभी दिव्यांग जन अपना मतदान कार्ड बनवा लें। यदि कोई समस्या होतो निर्वाचन विभाग के टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत भी दर्ज करवाएं। मतदान बूथ पर दिव्यांग जानो का मतदान सुगम्य बनाने के  लिए निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न सुविधाओं की  व्यवस्था कि गयी है।

इस बार दिव्यांज जनों को घर पर पोस्टर बैलेट की सुविधा का विकल्प भी दिया जा रहा है। ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित ना रहे, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार सभी मतदान बूथ पर दिव्यांग जनों के लिए मूलभूत सुविधाओं कि व्यवस्था की गयी है एवं उनकी सहायता हेतु सभी बूथों पर स्वयं सेवकों कि उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि किसी भी दिव्यांग मतदाता को मतदान में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। विशिष्ट अतिथि अभिषेक प्रकाश,जिला निर्वाचन अधिकारी,लखनऊ ने कहा कि 1 जनवारी 2022 को 18 वर्ष के पुरे होने वाले सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लें। उनकी सहायता के लिए अभियान चल रहा है।

किसी प्रकार का संशोधन भी इसी अभियान में करवाया जा सकता है। एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते उन समस्त  लोगों को अपना एक नाम सूची से कटवा लेना चाहिए, जिनका नाम दो बार अलग-अलग स्थानों में लिखा है। ब्रह्मदेव राम तिवारी,अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के द्वारा आप मतदाता सूची में जुड़ने,त्रुटियाँ एवं आपत्तियां आदि वेबसाइट या पोर्टल हेल्पलाइन पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने फॉर्म 6,7,8 के विषय में जानकारी दी।  मतदाता हेल्पलाइन न.1950 के द्वारा भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर दिव्यांग समितियों द्वारा दिव्यांग जनों मताधिकार को शतप्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचन आयोग संकल्पबद्ध है।

कार्यक्रम में अश्विनी कुमार पाण्डेय,मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ ने कहा कि मतदान तभी सफल होगा जब हम समाज के सभी वर्गों को सम्मिलित करते हुए उन्हें मतदान करने का अवसर प्रदान करें। इसके लिए युवा शक्ति का आह्वाहन आवश्यक है। युवा ही आज ऐसी शक्ति है जो देश के हित में चलने वाले किसी भी अभियान को सफल बना सकते हैं। निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण प्रक्रिया को समझने कि आवश्यकता है ताकि नामावलियों में नाम जोड़ने तथा किसी प्रकार के  संशोधन को आसानी से किया जा सके। ए.के.वर्मा,संयुक्त निदेशक दिव्यांजन सशक्तीकरण ने PWD एप के बारे में बताते हुए कहा कि इस एप के माध्यम से दिव्यांग मतदाता नया वोटर आई डी कार्ड बनवाने से लेकर पता बदलवाने एवं अन्य कोई बदलाव करने स्वयं को दिव्यांगत पहचान बताने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

डा. अंशुमाली शर्मा, राज्य संपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ने कहा कि 1-1 स्वयंसेवक 5-5 लोगो को मतदान के बारे में जागरूक करेगा तो हम अधिक से अधिक जन सामान्य के बीच मतदान की महत्ता को पहुंचा पाएंगे। इस महापर्व में विद्यार्थी ही इसकी सफलता को सुनिश्चित कर सकते हैं। परिसर में इस प्रकार  के कार्यकर्मों से विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। एवं वे देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।

अमर पाल सिंह,अपर जिला अधिकारी प्रशासन अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव,संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश,अभय किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी,लखनऊ, डा ओ पी शुक्ला, स्वीप समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम  अधिकारी आदि उपस्थित रहे Iकार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. राकेश द्विवेदी,कार्यक्रम समन्वयक,राष्ट्रीय सेवा योजना,लखनऊ विश्वविद्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना मतदाताओं को जागरूक करने व नए मतदाताओं को सूची से जोड़ने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...