Breaking News

विजय कुमार-रागिनी प्रजापति स्टारर वीडियो सॉन्ग ‘माल बाडू सोना’ एक बार फिर हुआ वायरल, मिले 15 लाख से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी स्टार ‘विजय कुमार’ और खूबसूरत अभिनेत्री ‘रागिनी प्रजापति’ स्टारर वीडियो सॉन्ग ‘माल बाडू सोना’ इन दिनों यूट्यूब पर खुब छाया हुआ है। इस गाने को मात्र एक हफ्ते मे ही 15 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जिसके वजह से ये गाना इन दिनों चर्चाओ के केन्द्र में है। यह गाना यूट्यूब की चर्चित चैनलो में शुमार ‘निशाद फिल्म्स’ से रिलिज हुआ है। खास बात ये भी है की विजय कुमार का यह गाना दिन पर दिन अपने व्यूअर्स की संख्या बढ़ाते जा रहा हैं। जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है की यह गाना कुछ ही दिनो मे एक नये रिकार्ड को स्थापित कर देगा। बात करे इस गाने की तो विजय कुमार का यह गाना दो प्रेमी जोड़ो के बीच के संवाद को दर्शाता हैं।जिससे यह गाना युवाओ को खासा पसंद आ रहा है। इस गाने मे विजय कुमार और रागिनी प्रजापति की रोमान्टिक जोड़ी बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं।

इस म्युजिक एल्बम मे बब्बर फेम अभिनेता ‘विजय कुमार’ ने गाने के भाव को अपने दमदार अभिनय से बखुबी दर्शाया हैं। जो वीडियो देखने पर पता चलता है। इस रोमान्टिक गाने को गायक ‘ममतेश रवि’ ने खुद ही लिख कर अपने स्वोरो में सजाया हैं,जो इनको औरो से खास बनाती हैं। तथा इसके म्यूजिक डायरेक्टर ‘नीतिश निराला’ हैं। आप सभी को बता दू की इससे पहले भी अभिनेता विजय कुमार के दो गाने बैक टू बैक हीट हुए हैं। जिससे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, खास करके के युवाओ ने।

इस गाने के सफलता से गदगद, अभिनेता विजय कुमार ने बताया की इस गाने को मिल रही सफलता से मैं बहुत खुश हूँ। ये गाना प्रेमी-प्रेमीका पर बेस्ड हैं, जो युवाओ को अपनी ओर आकर्षित करेगा। विजय कुमार ने बताया की मैने और मेरी टीम से इस गाने पर काफी मेहनत की है। जिससे हमारे देवतुल्य दर्शकों ने भी सराहा हैं। हम उम्मीद करते हैं की हमारा यह गाना एक करोड़ व्यूज वाले कल्ब मे शामिल हो। जैसा की हम सभी जानते हैं की बब्बर फेम अभिनेता विजय कुमार अपने नये और अनोखे अवतार के लिए हमेशा चर्चा मे बने रहते हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। ‘माल बाडू सोना’ के हीट होने के पीछे सिर्फ़ विजय कुमार ही हैं। जो इस पूरे गाने में दर्शको को लुभाते नजर आए हैं। तो ये कहना गलत नहीं होगा की आने वाले दिनो में भोजपुरी सिनेमा पर विजय कुमार का विजय पटाखा लहराता नजर आएगा।

रिपोर्ट-रंजीत जायसवाल

About Samar Saleel

Check Also

घी वाली रोटी खाकर सबा आजाद ने बना लिए तगड़े एब्स, लोग हुए हैरान

अभिनेत्री सबा आजाद ऋतिक रोशन के साथ अपने अफेयर के चलते काफी चर्चा में रहती ...