Breaking News

नवयुग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण प्रदेश है विविधताओं से भरे हुए इस प्रदेश ने हमारे देश को अनगिनत नेता, विश्व प्रसिद्ध कवि और देश की स्वतंत्रता में भाग लेने वाले वीर योद्धा भी दिए हैं। प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में नवयुग कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं मतदाता दिवस मनाया गया।

मतदान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से छात्राओं को दिलाई शपथ

नवयुग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर संगीता शुक्ला ने अपने विचार रखें और बताया राम कृष्ण की इस जन्म भूमि ने भारत की संस्कृति को एक नई दिशा और नया आयाम दिया है,.जिसकी खुशबू पूरे विश्व मे फैल गई है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गीत, कविता आदि में भाग लिया।

रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सुनीता सिंह एवं प्रवक्ता डॉ चंदन मौर्य ने अवधी गीत एवं अर्थशास्त्र विभाग की प्रवक्ता डॉक्टर अंजुला कुमारी ने ब्रजभाषा में गीत गाकर माहौल को बहुत खुशनुमा कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सीमा पांडे द्वारा किया गया साथ में उन्होंने राज्य से संबंधित कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां भी छात्राओं के साथ साझा की।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने अपने उद्‌बोधन में बताया कि हमें हमेशा अपने देश, प्रदेश अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। आज बीमारू राज्य से हमारा प्रदेश एक सशक्त राज्य बन गया है। हमारे प्रदेश की औसतन आय भी लगातार बढ़ती चली जा रही है।

नवयुग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मतदाता जागरूकता एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

प्राचार्य ने अवधी गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध भी कर दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता दिवस पर शपथ ली। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी चारों कार्यक्रम ऐश्वर्या सिंह, डॉ श्वेता उपाध्याय धर, डॉ मनीषा बड़ोनियां, डॉ चंदन मौर्य एवं सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य, विभिन्न विभाग की प्रवक्ताएं एवं स्वयं सेविकाएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत का साथ हुआ।

About Samar Saleel

Check Also

रालोद में शामिल हुए विद्याकांत शर्मा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के पूर्व विधायक शिवकरण सिंह (Shivkaran Singh) की गरिमामयी ...