Breaking News

राष्ट्रपति चुनाव के लिए ईरान में मतदान जारी

ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिये मतदान शुक्रवार सुबह शुरू हो गया। ईरान में मतदान केंद्र आज सुबह खुल गये। रूसी शहरों- मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग, कजानन और एस्ट्राखान में भी मतदान केंद्र खाेले जाएंगे। प्रत्येक रूसी शहर में एक मतदान केंद्र होगा। ईरान में 84 करोड़ 51 लाख नागरिकों में से पांच करोड़ 93 लाख पंजीकृत मतदाता हैं।

ईरानी कानून के तहत मौजूदा राष्ट्रपति हसन रूहानी अब यह चुनाव नहीं लड़ सकते हैं, क्योंकि उनका दूसरा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।राष्ट्रपति पद के लिये चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रपति पद के लिए किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में ईरानी न्यायपालिका के प्रमुख इब्राहिम राइसी, सेंट्रल बैंक के प्रमुख अब्दालनासेर, हेम्माती, संसद सदस्य सैय्यद गाजीजादेह और ईरान की एक्सपेडिएंसी डिस्सर्नमेंट काउंसिल के प्रमुख मोहसिन रेजाई शामिल हैं।

About Samar Saleel

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...