Breaking News

गाय या भैंस का दूध, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें पोषक तत्व

दूध शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम के साथ आयरन, पोटेशियम और विटामिन डी पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। व्यक्ति को पहले आहार के रूप में दूध ही दिया जाता है। यह आसानी से पचने के साथ शरीर को ताकत देता है। बहुत से लोग गाय का दूध पीते है। वहीं बहुत से लोग भैंस का दूध पीना भी पसंद करते हैं। वैसे, तो दोनों दूध ही पौष्टिक होते हैं लेकिन दोनों की पौष्टिकता में थोड़ा अंतर होता है। उम्र के हिसाब से दोनों में से किसी भी दूध को पीया जा सकता है। फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से जानते हैं कि गाय या भैंस के दूध में से किसका दूध अधिक फायदेमंद होता है।

गाय या भैंस में से किसका दूध अधिक फायदेमंद

गाय का दूध शरीर को हेल्दी रखता है। यह दूध भैंस के दूध से पतला होने के साथ पेट के लिए हल्का भी होता है। इसमें प्रोटीन, अमिनो एसिड, विटामिन बी, 12, और पोटेशियम पाया जाता हैं। यह बच्चों और बुजुर्गों को आसानी से दिया जा सकता है क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। वहीं भैंस के दूध भी शरीर के लिए बहुत पौष्टिक होता है। लेकिन यह गाय के दूध के अपेक्षा गाढा, मलाईदार और हल्का पीले रंग का होता है। इसमें फैट के साथ जिंक, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी2 और विटामिन सी भी पाया जाता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ डायबिटीज की समस्या से भी बचाव होता है। इस दूध में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वैसे, तो आप कोई भी दूध पी सकते हैं। लेकिन बच्चों और व्यस्कों को खासतौर पर गाय का दूध देना चाहिए क्योंकि यह हल्का होता है। वहीं वयस्क भैंस का दूध पी सकते हैं क्योंकि इस दूध में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।

दूध पीने के फायदे
बचपन में बड़ों को यह कहते हुए अवश्य सुना होगा कि दूध एक संपूर्ण आहार है। इसमें प्रोटीन के साथ अमिनो एसिड पाए जाते हैं, जो को मजबूत करने के साथ डैमेज सेल्स को भी ठीक करते हैं। दूध के सेवन से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

हड्डियों को मजबूत करें
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ विटामिन डी, फोस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता हैं। इसके सेवन से हड्डियों में होने वाली बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है। दूध को रोज पीने से शरीर को मजबूती मिलने के साथ शरीर का विकास भी ठीक ढंग से होता है।

ब्रेन के लिए फायदेमंद
दूध पीने से दिमाग तेज होने के साथ मेमोरी भी बढ़ती है। दूध में मौजूद विटामिन बी और बी 12 याददाशत को तेज करने के साथ ब्रेन के डेवलेपमेंट में सहायता करता है। बच्चों को दूध देने से ब्रेन की ग्रोथ बढ़ने के साथ शरीर भी स्वस्थ रहता है।

हार्ट के लिए हेल्दी
दूध में मौजूद कैल्शइयम, पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रण करने के साथ के खतरे को कम करते हैं। नियमित दूध पीने से कोलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है और हार्ट हेल्दी रहता है।दूध शरीर को स्वस्थ रखता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

About News Desk (P)

Check Also

Amrit Udyan: फरवरी में खुला राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान, जानें टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और समय

हर साल एक सीमित अवधि के लिए ही अमृत उद्यान (Amrit Udyan) आम जनता के ...