Breaking News

पति के आत्महत्या करने के 24 घंटे बाद पत्नी की सांप के डसने से मौत, एक साथ होगा अंतिम संस्कार

महोबा जिले में थाना श्रीनगर के बिलखी गांव में पति के आत्महत्या करने के 24 घंटे बाद पत्नी की भी सांप के डसने से मौत हो गई। बहू-बेटे की मौत से सदमे में आई मां अचेत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। गुरुवार की शाम एक साथ दो अर्थियां उठने से हर किसी की आंखें नम हो गईं। बिलखी निवासी देशराज अहिरवार की शादी दो माह पहले दुर्गा (21) के साथ हुई थी।

अल्ट्रासाउंड कराने जा रहीं सास-बहू में बाइक ने मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत, युवक भी घायल

पति के आत्महत्या करने के 24 घंटे बाद पत्नी की सांप के डसने से मौत, एक साथ होगा अंतिम संस्कार

30 जुलाई की रात देशराज ने मकान के कमरे में फंदे लगाकर जान दे दी थी। पिता धनीराम ने मूंगफली की फसल खराब होने से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। बुधवार रात मृतक की पत्नी दुर्गा घर पर थी। तभी उसे किसी सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे के अंदर बेटे के बाद बहू की मौत से माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां बेटीबाई दहाड़े मारकर रोते हुए कई बार अचेत हो गई। तब परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले गए। जहां इलाज चल रहा है। दोपहर बाद पति-पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचे तो चारों और मातम छा गया। एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

About News Desk (P)

Check Also

नया जिला बनने की अटकलों को लगा विराम, शासन ने कहा – ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

लखनऊ:  यूपी में नया जिला बनने की अटकलों को विराम लग गया है। शासन ने ...