Breaking News

स्वावलंबी बन रही हैं महिलाएं

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल कहा कि नारी शक्ति को कम आकने का समय अब जा चुका है और महिलाओं की खेती और किसानी के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन और उसके क्रय विक्रय में नई चुनौतियों को स्वीकार कर रही हैं।

वह समय आ गया है कि महिलाएँ रोज़गार दे रही हैं, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने अपने साथ आस पास की महिलाओं को जोड़ कर आत्मनिर्भर ही नहीं बन रही हैं बल्कि घर की आमदनी को बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं। महिलाएं मास्टर ट्रेनर के रूप में साथ की महिलाओं को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण भी दे रही हैं। ये महिलाएं गांवों में गोबर और गोमूत्र सहित अन्य अपशिष्ट से खाद बनाने में भी बराबर का कार्य कर रही हैं।

राज्यपाल रायबरेली में चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर में जनपद की प्रगतिशील किसान महिलाओं से संवाद कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति से देश की तस्वीर बदल रही है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए राज्यपाल ने कहा आर्गेनिक उत्पादों से किसान अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।

राज्यपाल ने केन्द्र पर किसानों की आय दोगुनी करने हेतु लगायी गयीं विभिन्न इकाइयां जैसे क्रॉप कैफेटेरिया, औषधि वाटिका,कृषि प्रणाली पद्धति, नाडेप कंपोस्ट,वर्मी कंपोस्ट, जैविक कीटनाशक इकाइयां,फल-सब्जी पौध इकाई तथा फेरोमन ट्रैप आदि का अवलोकन करके विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान केन्द्र पर लगाई गई कृषि प्रदर्शनी में महिलाओं की आय दोगुनी करने हेतु कौशल विकास द्वारा लगाए गए मॉडल की उन्होंने विशेष रूप से सराहना की।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...