Breaking News

रजभवन में महिला समृद्धि महोत्सव

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर राजभवन में महिला समृद्धि महोत्सव का आयोजन 08 से 10 मार्च को किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित बड़ा लान में यह महोत्सव होगा। नाबार्ड के अलावा किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ विश्वविद्यालय शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय एवं एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के सहयोग से महिला समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

राज्यपाल करेंगी शुभारंभ

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा महिलाओं हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातःदस बजे तथा महिला स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का शुभारम्भ अपरान्ह तीन बजे किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह  मोती सिंह तथा बाल विकास भी भाग लेंगे।

अपर मुख्य सचिव ने दी जानकारी

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के ग्रामीण क्षेत्रों से आयी स्वयं सहायता समूहों की महिलायें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने के लिये उन्हें उनके कानूनी अधिकार,शिक्षा एवं स्वास्थ्य, कार्य स्थल पर लिंग भेद दूर कर समानता लाने के उपाय तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को जागरूकता विषयक जानकारी विभिन्न विषय विशेषज्ञों तथा विभिन्न लोक विधाओं जैसे पपेट,जादू,नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से दी जायेगी।

आमजन को सुविधा

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य के महिला समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों दस्तकारों हस्तशिल्प कारीगरों को विपणन हेतु मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी है। जिसका अवलोकन आठ से दस मार्च तक प्रतिदिन अपरान्ह तीन बजे से सायं सात बजे शाम तक आम जन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आने वाले आगन्तुकों को प्र्रवेश राजभवन के गेट नं तीन से दिया जायेगा तथा आगन्तुकों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...