Breaking News

हाथरस दुष्कर्म कांड के विरोध में सड़कों पर उतरीं महिलायें

फिरोजाबाद। जनपद हाथरस क्षेत्र में हुये दुष्कर्म कांड के विरोध में शहर में महिलायें व लड़कियां सड़कों पर उतर आयी हैं। इस दौरान इन सभी ने शहर के मायापुरी से विभिन्न मार्ग जिला अस्पताल रोड, सुभाष तिराहा होते हुये नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के हत्यारों को फांसी देने की मांग की और नगर निगम पहुंच धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस के द्वारा समझने के बाद अभी नारेबाजी करते हुये वापस लौट गयीं। प्रदर्शन में शामिल लड़कियों ने बताया कि हम मायापुरी से करीब सौ लड़कियां निकले हैं, हमें मनीषा के मामले में न्याय चाहिये, हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिये।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी : केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow, (दया शंकर चौधरी)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav ...