Breaking News

दक्षिण भारत में महिलाओं के हाथ रहेगी भाजपा की मशाल, 75 महिला उद्यमियों को सम्मानित करेगी पार्टी

दक्षिण भारत में पैर पसारने की हर संभव कोशिश कर रही भाजपा अब महिलाओं के सहारे लोगों के बीच पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने तमिलनाडु और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के साथ-साथ देश की 75 विशेष महिला उद्यमियों को सम्मानित करने की योजना बनाई है। पार्टी तमिलनाडु की ऐतिहासिक महत्त्व की महिलाओं को सम्मानित करते हुए वहां की महिलाओं के बीच पैठ बढ़ाने के प्रयास भी करेगी। इन महिलाओं के बारे में एक कॉफी टेबल बुक भी लांच की जाएगी।

राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगी महिलाएं
भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरे देश में महिलाओं के बीच नेतृत्व विकसित करने का काम कर रहा है। महिला उद्यमियों को सम्मानित कर उन्हें विभिन्न राज्यों में एक रोल मॉडल के रूप में स्थापित किये जाने की कोशिश की जाएगी जिससे समाज के सभी वर्गों की महिलाएं उनसे प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

उद्योग को बढ़ाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
महिला मोर्चा की मीडिया इंचार्ज नीतू डबास ने कहा कि भाजपा की महिला नेताओं ने पिछले समय में बहुत शानदार काम किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर एक करोड़ सेल्फी और कमल मित्र बनाने के साथ-साथ 1.41 महिलाओं को अपने उद्योग को बढ़ाने के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इन महिलाओं को पार्टी विशेष तौर पर सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी।

About News Desk (P)

Check Also

बदायूं के इस गांव में लगती है सपेरों की महापंचायत, हल किए जाते हैं देशभर से आए विवाद

Badaun। अपने अलग मिजाज के लिए चर्चित बदायूं जिले के हरपालपुर गांव (Harpalpur Village) में ...