Breaking News

भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है योग : डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ। लोहिया पार्क, चौक, लखनऊ में आज भारी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा थे।

👉अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया योग, कहा विरासत पर करें गौरव

योगासन कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है योग। यह एक प्राचीन विद्या है, जिसका उद्देश्य तन, मन और आत्मा की शक्तियों का यथोचित समन्वय कर उत्तम चरित्रवान व्यक्तियों द्वारा आदर्श समाज की रचना करना है।

श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कहा है ‘‘योग: कर्मसु कौशलम्’’ अर्थात् योग से कर्मों में कुशलता आती है।योग के माध्यम से हम अपने मन पर नियंत्रण स्थापित कर स्वस्थ शरीर के साथ अपने उत्तरदायित्व का कुशलता से निर्वहन कर सकते है। वर्तमान परिदृश्य में मन और शरीर अत्यधिक तनाव, वायु प्रदूषण तथा भागमभाग के जीवन से रोगग्रस्त हो चला है।

भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है योग : डॉ दिनेश शर्मा

आधुनिक व्यथित चित्त या मन अपने केंद्र से भटक गया है। उसके अंतर्मुखी और बहिर्मुखी होने में संतुलन नहीं रहा। ऐसे में योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा में तादात्म्य स्थापित कर व्यक्ति, परिवार, समाज, राष्ट्र व सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने का सशक्त माध्यम बना है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि योग कोई धर्म नहीं है, यह जीने की एक कला है, जिसका लक्ष्य है- स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन। विश्व की तमाम बड़ी हस्तियों के बीच आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पूरे विश्व को भारत की प्राचीन परंपरा और विद्या का ज्ञान देंगे।

योग के अभ्यास से व्यक्ति को मन, शरीर और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह भौतिक और मानसिक संतुलन द्वारा शांत मन और संतुलित शरीर की प्राप्ति कराता है। योग को अपने नियमित दिनचर्या में लाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में हम अपना उपयोगी योगदान दें सकते हैं।

उन्होंने आज पूरे उत्तर प्रदेश में उत्साह के साथ सभी जाति और धर्म के लोगों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाया जाने पर बधाई दी। कार्यक्रम में पार्षद अनुराग मिश्रा, रफत आलम, लल्लू मिश्रा तथा सिविल डिफेंस एवं मॉर्निंग वाकर्स एसोसिएशन के वॉलिंटियर्स मौजूद थे। अंत में तमाम योग कर्मियों को डॉ दिनेश शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए ओपी श्रीवास्तव ने किया नामंकन

लखनऊ(ब्यूरो)। भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव ने लखनऊ पूर्व विधासभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव ...