Breaking News

योगी ने दी बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथन लगातार बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों की यात्रा कर रहे है। वह स्वयं बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे है,उनको राहत सामग्री प्रदान कर रहे है। इसी के साथ वह अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने का निर्देश दे रहे है। वस्तुतः योगी आदित्यनाथ के निर्देश प्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित जनपदों के अधिकारियों के लिए है। औरैया इटावा के बाद योगी आदित्यनाथ हमीरपुर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत सामग्री वितरित की जाए। सभी प्रभावित गांवों में एक एक नाव की व्यवस्था की जाए, जिससे लोगों को कठिनाई न हो। पर्याप्त मात्रा में बाढ़ चैकियों की स्थापना की जाए। लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किये जाएं। उन्होंने हमीरपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण किया और प्रभावित लोगों से बाढ़ राहत व बचाव कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को यमुना तथा बेतवा नदियों के बांधों पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद हमीरपुर में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान हेतु परियोजना बनायी जाए।

जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है,वहां पेट्रोमैक्स इत्यादि की व्यवस्था करायी जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है,वहां बाढ़ का पानी निकल जाने के उपरान्त यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के लिए चारे व दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को बाढ़ से प्रभावित सभी गांवों में बाढ़ का पानी कम हो जाने पर डाॅक्टरों की टीम का भ्रमण कराए जाने के निर्देश दिए।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...