Breaking News

कोरोना से बचाएगा आपका खानपान का तरीका, जानें क्या खाएं, क्या न खाएं

भारत समेत दुनियाभर के 160 से ज्यादा देश इन दिनों एक अजान खौफ के साए में जीने को मजबूर है। इस अनजान दुश्मन का नाम है कोरोना वायरस यानी कोविडि 19। ये ऐसा दुश्मन है जिसे कोई देख नहीं सकता। कोरोना वायरस को लेकर हर जगह हड़कंप मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस को लेकर लोग दहशत में हैं। ऐसे में लोगों के मन में कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। खाने-पीने की चीजों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

दरअसल कोरोना एक वायरल बीमारी है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक यह कमजोर और बुजुर्गों को जल्द अपना शिकार बना लेता है। लिहाजा जानकारों का कहना है कि खाना-पान में सावधानी बरत कर आप अपने शरीर की इम्यून सिस्टम को बढ़ा सकते हैं, मजबूत कर सकते हैं। इससे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता में बढ़ोतरी होगी यानी संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ेतरी होगी। इसके साथ ही योग और प्राणायाम से जानलेवा कोरोना वायरस को मात दी जा सकती है।

ऐसे हम आपको कोरोना वायरस से बचने के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं, किस तरह का खान-पान हो इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

अपने खान-पान में इन चीजों को करें शामिल 

  • कोरोना एक कफ वाला रोग है। लिहाजा इस समय ठंडी और तली भुनी चीजें खाना बेहतर होगा।
  • तली भुनी चीजें बंद करने के साथ ही गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्यवर्धक रहेगा। जितना हो सके उतनी बार गर्म पानी पिएं। गर्म पानी कफ, कब्ज, गैस, मोटापा, सर्दी-जुकाम टॉन्सिल में कारगर साबित होता है।
  • आंवला, शहद और अदरक का काढ़ा बनाकर पीना सेहतमंद रहेगा।
  • कोरना वायरस में तुलसी का सेवन काफी प्रभावी हो सकता है। सुबह-सुबह एक चम्मच तुलसी के रस का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर होता है।
  • काली मिर्ची और शहद के साथ तुलसी का सेवन करने से वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है।
  • आप अपने खाने में नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल के इस्तेमाल से इम्यूनिटी में बढ़ोतरी होती है। दरअसल नारियल तेल में एडिस और क्रैपीलिक एसिड होने के कारण इम्यूनिटी सिस्टम तेज होता है।
  • विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
  • आंवला, शिमला मिर्च, संतरा, अमरूद, पपीता जैसी चीजों को तत्काल प्रभाव से अपने खाने के मेन्यू में शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम बेहतर बना रहे।
  • अंगूर, स्ट्रॉबरेजी, कोकोआ, डॉर्क चॉकलेट, ब्लू बेरीज का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। ये वायरस से शरीरी की सुरक्षा करते हैं।

इसके साथ ही कोरोना वारयरस के बढ़ते प्रकोप के बीच जानकार कई चीजों के सेवन से लोगों को बचने की सलाह दे रहे हैं।

इन चीजों को खाने से करें परहेज

  • कच्चे मीट को खाने से परहेज करें। मीट को धोने और अच्छी तरह से उबालने के बाद ही सेवन करें।
  • कच्चा अंडा खाना भी अभी खतरे से खाली नहीं है।
  • इसके अलावा कच्ची सब्जी मसलन गाजर, मूली, खीरा वगैरह को अभी कच्चा न खाएं। इन चीजों को अच्छी तरह से धो और उबाल कर ही खाएं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...