Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र झलकारी नगर गली नंबर दो निवासी 22 वर्षीय संजय पुत्र सिपाही राम को पुरानी रंजिश के चलते किन्ही युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां चिकित्सक शैलेन्द्र यादव ने आगरा रेफर कर दिया, बताया छाती के नीचे पेट के पास गोली लगी है आगरा रेफर किया गया है।

पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप

घायल के छोटे भाई राहुल ने बताया लॉकडाउन के दिनों में उसे कुछ युवकों ने मारा था। तब भाई ने थाने में शिकायत कर दी थी, तब उन्हें पुलिस ने भी पकड़ा था। उस वक्त आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी थी। अब जब छूटकर आये तो भाई को गोली मार दी, जो कि पेट के पास लगी है।

क्या कहते हैं पुलिस अफसर

मौके पर थाना पुलिस संग सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार भी पहुँच गए। उनका कहना था संज्ञान में आया है, झलकारी नगर निवासी 22 वर्षीय संजय को तीन लोगो ने गोली मारी है। तीनो के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट-अरविंद शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...