Breaking News

Ayurvedic विश्वविद्यालय यूपी में होगा स्थापित : सीएम योगी

कानपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में Ayurvedic आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय बनाने की कार्ययोजना पर कार्य कर रही है। आगामी सत्र में बजट का प्रावधान कर दिया जाएगा। केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने यूपी के आयुर्वेद विश्वविद्यालय के लिए 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। अखिल भारतीय आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष पदम विभूषण वैद्य देंवेंद्र त्रिगुणा ने सुझाव दिया कि बाराबंकी में खुलने वाले आयुर्वेद विश्वविद्यालय का नाम किसी वैद्य के नाम पर होना चाहिए।

Ayurvedic महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा

शनिवार को मोतीझील लॉन में आयुष मंत्रालय की ओर से आयोजित अखिल भारतीय Ayurvedic आयुर्वेद महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सक मन से हीन भावना निकालें। आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार करें। जनता में आयुर्वेद पद्धतियों के प्रति विश्वास बढ़ना चाहिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल विहारी वाजेपई के नाम पर लखनऊ में चिकित्सा विश्विवद्यालय बना रही है। सूबे के सभी मेडिकल कॉलेज इसी विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने सरकारी मशीनरी को भी अलर्ट किया। कहा कि जो आयुर्वेद कॉलेज अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें मान्यता देने के लिए एक-दो वर्ष के नाम पर परेशान न किया जाए। मान्यता के हमारे मानक तय होने चाहिए। मानक का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए।

 

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...