Breaking News

BJP द्वारा प. बंगाल में आज प्रदेश व्यापी ‘बंद’

कोलकाता। भाजपा BJP द्वारा आज बुलाए गए प्रदेश व्यापी ‘बंद’ के दौरान कई रेल मार्ग अवरुद्ध होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य में कहीं कहीं छिटपुट घटनाएं भी देखने को मिल रही है।हालांकि राज्य में यातायात सामान्य रूप से जारी है।

दो छात्रों की मौत के बाद BJP ने…

पिछले दिनों उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक स्कूल में नए शिक्षकों की भर्ती को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हुई हिंसा में दो छात्रों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद भाजपा ने दोनों छात्रों के पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली से मरने का दावा करते हुए प्रदेश में ‘बंद’ का आह्वाहन किया था। भाजपा ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।

बंद के चलते कई जगह रेल मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिसके कारण कहीं-कहीं प्रदर्शनकारियों तथा पुलिस के बीच झड़प भी देखने को मिल रही है। वाहन अगर कोलकाता की बात करें तो यहाँ सड़कों पर लोगों, सार्वजनिक और निजी बसों, टैक्सियों, ऑटो को सामान्य रूप से देखा गया। लेकिन कई दुकानें बंद रहीं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि आंदोलन को रोकने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी ने अगर प्रशासनिक शक्ति का उपयोग किया तो इसका जवाब दिया जाएगा।

  • राज्य मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं को व्यवस्थित करने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी।

बता दें , राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि –

राज्य सरकार के सभी कार्यालय बुधवार को खुले रहेंगे और कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...