Breaking News

आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की बड़ी मुश्किलें, फिर एक और केस दर्ज

उन्नाव ब्लात्कार मामले में हुए सड़क हादसे में पीडित लड़की की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। जबकि स्वयं पीड़िता को भी गंभीर चोटें आयी थी। जिसका पूरा शक भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जा रहा था। अब इस मामले में पीड़िता के चाचा ने इस सड़क हादसे के लिए विधायक को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश का मामला दर्ज करा दिया है। इस एफआईआर में विधायक के साथ विधायक के भाई के मनोज सिंह का नाम भी दर्ज कराया गया है। बता दें कि पीड़िता के चाचा रायबरेली की एक जेल में बंद हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना को लेकर सोमवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा समय में अगर बलात्कार का आरोपी भाजपा का विधायक हो तो सवाल पूछना मना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। भारतीय महिलाओं के लिए एक नया विशेष शिक्षा बुलेटिन है। अगर भाजपा विधायक आपसे बलात्कार का आरोपी हो तो सवाल मत पूछिए।’’

गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले के मुख्य आरोपी हैं।

बता दें कि इस मामले पर इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी राज्य सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि बलात्काप पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसी चौंकाने वाला है। प्रियंका कहती हैं कि इस मामले में जांच कहां तक पहुची है। और आरोपी विधायक अभी भाजपा में क्यों है। पीड़िता और परिवार वालों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों बरती गई। क्या इन सबालों के जबाव के बिना यूपी सरकार से न्याय की उम्मीद की जा सकती है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...