Breaking News

उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में आई बाढ़ व मौतों से दुखी हुई पूरी दुनिया, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने…

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि वह भारत के उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य में पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में हुई मौतों से दुखी हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार गुटेरेस ने सोमवार को कहा कि बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है और संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।

गुटेरेस ने आपदा का शिकार हुए परिवारों, भारत की सरकार और लोगों के प्रति संवेदना और एकजुटता व्यक्त की है और घायलों के शीघ और स्वस्थ होने की कामना की है।

गुटेरेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र बाढ़ का शिकार हुए लोगों की सहायता करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

About News Room lko

Check Also

ट्रेन हाईजैक: पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन पूरा होने का किया दावा, BLA बोला- अब भी 154 बंधक हमारे कब्जे में

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार को हुए ट्रेन हाईजैक का मामला उलझता जा रहा है ...