Breaking News

डिवाइडर से टकरा कर पलटी बस, हदसे में 12 यात्री घायल

फिरोजाबाद। जिले में मंगलवार की शाम आगरा से इटावा जा रही एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गयी। हदसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह, बस का तेज रफ्तार से चलना बताया जा रहा है। घायलों में पांच यात्रियों की हालत गंभीर है।

हादसा शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। आगरा से सवारियों को लेकर प्राइवेट बस नंबर यूपी 84 टी 4980 इटावा जा रही थी। टोल टैक्स पार करते ही हजरतपुर एसआर पेट्रोल पंप के निकट बस अनियंत्रित हो गई तथा डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। हादसे के दौरान हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन भी जहां के तहां रुक गए।

इधर बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों एवं अन्य लोग निकट पहुंचे तो यात्री फंसे हुए थे। बस के शीशे तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस मंगाकर घायलों को अस्पताल भेजा।

हादसे में घायल

खुर्शीदा बेगम पत्नी यूसुफ कटरा शमशेर खां इटावा, दीपिका पत्नी संजय निवासी गुदड़ी मंसूर खां, मुन्नी देवी पत्नी रविंद्र सिंह कुशवाहा निवासी न्यू द्वारिकापुरी फीरोजाबाद, विकास शर्मा पुत्र चंद्रशेखर निवासी कैलाश नगर फिरोजाबाद, प्रिया पुत्री रामचरन निवासी जैन नगर फिरोजाबाद, महिला प्रेमलता पत्नी प्रेमचंद 35 वर्ष निवासी कबीरगंज घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। विधूना औरेया निवासी शाहरुख खाने के कंधे में चोट आई, जिसका वह खुद इलाज कराने के लिए पहुंच गया।

आधा घंटे हाईवे पर लगा रहा जाम

हादसे के बाद बस के बीच हाईवे पर पलटने से जाम लग गया। आगरा की तरफ से आने वाले वाहन खड़े हो गए। कुछ लोगों ने दूसरी तरफ से किसी तरह से अपने वाहनों को निकाला। मौके पर पहुंचे आरक्षी शिवकुमार गौतम ने क्रेन बुलवाकर बस को हटवाया। इसके बाद आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए- पंकज सिंह

• चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ...