Breaking News

महिला सम्मान और सुरक्षा को लेकर निकाली बाइक रैली

लखनऊ। महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए ‘रात का उजाला’ के 14 दिवसीय मुहीम के अंतर्गत रेड ब्रिगेड लखनऊ समूह की 100 से अधिक लड़कियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने रात में रूमी गेट के सामने एकत्रित होकर बाइक रैली निकाली। जिसमें 50 से अधिक लड़कियों ने हिस्सेदारी लेकर महिला सुरक्षा और सम्मान के लिए लोगों को जागरूक किया। इस यात्रा में प्रसिद्ध बाइक राइडर गरिमा कपूर अपने कई साथियों के साथ और सुमन रावत की अगुवाई पॉवर विंग्स की भागेदारी ने रेड ब्रिगेड लखनऊ की लड़कियों का मनोबल बढाया। कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड लखनऊ की उषा विश्वकर्मा, पॉवर विंग्स की सुमन रावत और गरिमा कपूर की अगुवाई में उपस्थित सभी लोगों ने लखनऊ की मुस्कराहट को महिलाओं के चेहरे पर लाने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में ऐसे माहौल की जरुरत बताया जिसमें रात में बैकौफ़ होकर महिलाएं बाहर निकल सके। कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड लखनऊ की लड़कियों ने आफरीन और लक्ष्मी के मार्गदर्शन में यात्रा के दौरान दामिनी की याद में महिला सम्मान और सुरक्षा नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश दिया। हाथ में रात का उजाला, दामिनी की याद में इत्यादि का झंडा लिए गीत गाते यात्रा की और पर्चा वितरण किया। यात्रा में रेड ब्रिगेड लखनऊ टीम के साथ 30 से 40 लोग होंडा टीम से, पॉवर विंग्स की पूरी टीम एवं नीतिका, फरियाल एवं लखनऊ शहर की महिला बाइक राइडर्स ग्रुप के साथ अन्य लोग शामिल हुए।

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...