Breaking News

100 में 75 हमारा है बाकी में बंटवारा: केशव प्रसाद मौर्य

• भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला आज सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में सम्पन्न हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री संगम लाल गुप्ता, मोर्चा तथा प्रकोष्ठों की राष्ट्रीय सोशल मीडिया समन्वयक प्रीति गांधी, मोर्चे के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक राहुल नागर ने सोशल मीडिया पर भाजपा की प्रभावी उपस्थिति के लिए मार्गदर्शन दिया।

100 में 75 हमारा है बाकी में बंटवारा: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव में एक युद्ध बूथ पर, तो दूसरा युद्ध सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होता है। हमें दोनो युद्ध जीतना है। विपक्ष के हर दुष्प्रचार का, हर हमले का संस्कारित भाषा में करारा जबाब देना है। उन्होंने कहा कि परिवारवादी, जातिवादी, भ्रष्टाचारी विपक्षी दल गरीब, उपेक्षित पिछडे वर्ग के चाय बेचने वाले के बेटे को देश के प्रधानमंत्री पद पर बर्दास्त नहीं कर पा रहे है। श्री मौर्य ने कहा कि 2019 के लोकसभा सभा चुनाव में सभी विपक्षी दलों ने भाजपा को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को 51 फीसदी वोट देकर सारे गठबंधन धराशायी कर दिया।

👉LPG सस्ता करने के बाद मोदी सरकार देने जा रही एक और बड़ा तोहफा, मिडिल क्लास को होगा फायदा

इस बार भाजपा के योद्धा बूथ पर भी और सोशल मीडिया पर भी विजय का परचम फहरायेगें। उन्होने कहा कि अब 100 में 75 हमारा है बाकी में बंटवारा हैं और बंटवारे में भी हमारा है। इस लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से महिला सशक्तिकरण का नया युग प्रारम्भ हुआ हुआ। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर ओबीसी नेतृत्व को तैयार करना है। आज भाजपा की सास्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा ने राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी दलों के नेताओं को मंदिरों में झुकने के लिए विवश किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोशल मीडिया वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग सतत सजगता के साथ तथ्यात्मक रूप से तैयार रहने का है। सोशल मीडिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में अंत्योदय, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, वैभवशाली राष्ट्रनिर्माण तथा जन-जन के कल्याण से विश्व गुरू के स्थान पर स्थापित होते हुए भारत का दर्शन निहित है। इस विचारधारा को सर्वव्यापी बनाने के लिए सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का हमें उपयोग करना चाहिए। सोशल मीडिया वॉलंटियर के नाते हमारी जिम्मेदारी होना चाहिए कि हम तथ्यात्मक रूप से मजबूती के साथ विपक्ष के द्वारा फैलाए गए भम्र, झूठ, पाखंड का शीघ्र जवाब देने में सक्षम हो सकें।

100 में 75 हमारा है बाकी में बंटवारा: केशव प्रसाद मौर्य

धर्मपाल सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर विपक्ष षड़यंत्र रचकर चुनौतियां खड़ी करेगा। विपक्ष के पास ना तो नीति है ना नियत है और ना ही नेतृत्व है। विपक्ष का पूरा जोर अफवाहें फैलाने पर रहेगा। ऐसे में सोशल मीडिया के योद्धाओं की जिम्मेदारी चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को परिश्रम के साथ निर्वहन करना है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ और ओबीसी वर्ग के अधिकारों को संवैधानिक सुरक्षा प्राप्त हुई।

👉मुख्यमंत्री योगी ने विभागों ने रिक्त पदों का विवरण मांगा, बोले- खाली पद तत्काल भरें…

उन्होंने कहा कि आज देश में विपक्ष का गठबंधन बन रहा है, जिसके पास विकास का ऐजेण्डा नहीं है, सभी को अपने परिवार व लूट का पैसा बचाने की चिन्ता है। विपक्ष के ऐजेण्डे में सिर्फ मोदी जी का विरोध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में सशक्त हुआ है। देश के अन्दर गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं, अनुसूचित सहित सभी वर्गों का आर्थिक व सामाजिक विकास हो रहा है। देश सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ रहा है जिसमें बिना पक्षपात के प्रत्येक वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। के लक्ष्मण ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता साइवर योद्धा के रूप में जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचायेगें।

वहीं विपक्ष के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ व भ्रम का भी मुंहतोड़ जवाब देगें। उन्होेेंने कहा कि यह कार्यशाला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साइवर योद्धाओं को सोशल मीडिया पर आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए समर्थ बनाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी समय में सोशल मीडिया कार्यशालाएं क्षेत्र, जिला एवं मण्डत स्तर पर भी आयोजित की जाएगी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने कार्यशाला में सोशल मीडिया की कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बूथ स्तर पर राष्ट्रवादी नेतृत्व विकसित करना है। बूथ स्तर पर मोर्चा के वांलटियर जमींन पर भी भाजपा का विजय परचम लहरायेगें और सोशल मीडिया पर भी भाजपा को सर्वव्यापी व सर्वग्राही बनाने का काम करेगें। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव के लिए हमें आज से ही पूरी तैयारी में जुटना है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्र योगी आदित्य नाथ के प्रदेश भाजपा सरकार की समस्त योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा की पूर्ण जानकारी होना चाहिए जिससे हम सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी का सशक्त पक्ष रखने का माध्यम बन सकें। उन्होने केन्द्रीय नेत्त्व को विश्वास दिलाया की पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश इकाई संगठन की केन्द्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं को पूर्ण करेगी और आगामी चुनाव में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी विजय का माध्यम बनेगी। इसके साथ ही भाजपा मोर्चा व प्रकोष्ठो की सोशल मीडिया राष्ट्रीय समन्वयक प्रीति गांधी ने कार्यशाला को सम्बोधित किया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामचन्द्र प्रधान, विनोद यादव तथा संजय भाई पटेल एवं सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अंकित चंदेल उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...