Breaking News

प्रियंका संत रविदास मंदिर में लेंगी आशीर्वाद

वाराणसी । कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज रविवार दोपहर में वाराणसी पहुंच रही हैं। इस दौरान सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में जयंती पर्व के मौके पर मत्था टेकेंगी और वहां आयोजित धार्मिक आयोजनों में शिरकत करेंगी। प्रियंका के इस दौरे को गैर राजनीतिक बताया जा रहा है लेकिन राजनीति के जानकार यह मान रहे हैं कि वह जनाधार की मजबूत जड़ों को सींचने की कोशिश कर रही हैं। इस दौरान सीर में वह संत निरंजन दास का आशीर्वाद लेने के साथ ही लंगर और प्रसाद भी ग्रहण करेंगी।

प्रोटोकॉल के अनुसार दोपहर 12.10 बजे प्रियंका गांधी वाड्रा बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। इसके बाद सीधे सीर गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। दोपहर करीब तीन बजे वह सीर गोवर्धन से लौट कर बाबतपुर पहुंच जाएंगी। यहीं पर स्थानीय बड़े पदाधिकारियों से संक्षिप्त मुलाकात होगी। प्रियंका के आगमन को लेकर शनिवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। पूर्व मंत्री अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चैबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, शैलेंद्र सिंह, डा. जितेंद्र सेठ, मनीष चैबे, महेश सिंह आदि ने भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की। बाबतपुर से सीर गोवर्धन तक जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत अन्य पदाधिकारियों का भी आगमन बनारस में होगा।

About Samar Saleel

Check Also

बीच सड़क दिखा ऐसा भयावह जीव, देखकर कांप गई रूह; छूट गया गाड़ी का हैंडल… हो गया बेहोश

मथुरा:  तीर्थनगरी मथुरा में एक भयावह जीव ने लोगों को घरों में कैद कर दिया ...