Breaking News

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत दिए गए टिप्स

लोहता/वाराणसी। धन्नीपुर क्षेत्र में स्थित सेंट जॉन्स हिंदी स्कूल परिसर में नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन मिशनशक्ति के तहत छात्राओं को गुरुवार को जागरूक किया गया। उन्हें हेल्पलाइन के बारे में बताने के साथ ही आत्मरक्षा के कई उपायों की जानकारी दी गई।

विद्यालय परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी राजातालाब मनिकण्डन ए ने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई उपाय बताए। बोले निडर होकर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 118, 112, 1090 तथा 1098 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतकर्ता का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा और सम्यक समाधान किया जाएगा।

थाना अध्यक्ष लोहता विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया।कहा कि छात्राएं निर्भीक होकर अपना काम करें। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओं को शक्ति का उपाय बताया। उन्होंने बालिकाओं से अपील की है कि आप लोगो को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। आपके विद्यालय में एक शिकायत पेटिका रखा गया है, जिसमे आप एक चिट्ठी लिखकर पेटीका में डाल सकते है और आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

पुलिस आप के मर्यादा को बचाने के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के फादर काष्पर ने पुलिस के सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए आगंतुक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर आभार व्यक्त किया।वही संचालन अध्यापक शम्भूनाथ गिरी ने किया। इस अवसर पर अध्यापिका सरिता पांडेय, मंजू करुणा लाल, बब्बी, अजय सिंह व मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम प्रभारी शैलेश प्रताप सिंह का. गौरव सिंह, पवन कुमार यादव महिला का. सुषमा, बिट्टू उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-जमील अख्तर

About Samar Saleel

Check Also

मैनपुरी में आईसीएसई में 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ रुद्रप्रताप रहे टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

मैनपुरी :  सीआईएससीई परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। मैनपुरी में आईसीएसई (10वीं) ...