Breaking News

रालोद ने मरीजों में फल वितरण कर मनाई किसान नेता चौ. चरण सिंह की 118वीं जयन्ती

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेशीय मुख्यालय में किसान मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की 118वीं जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रांगढ स्थित चौ. साहब की प्रतिमा के सम्मुख वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में आहुति डाली और चौ. साहब को नमन किया।

हवन पूजन के पश्चात राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन स्थित चौ. साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के सैकडों कार्यकर्ताओं के चौ. साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा चौ. साहब का नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारो से विधान भवन परिसर गुजांयमान हो उठा। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में “वर्तमान परिस्थतियों में चौ. चरण सिंह की विचारधारा एवं नीतियों की प्रासंगकिता” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार चौ. साहब में जरा भी आस्था रखती है तो 28 दिन से राष्ट्रीय राजधानी के चारों ओर डेरा डाले लाखों किसानों के दुख दर्द को समझे और उसका निराकरण करे।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चौ. साहब का नाम लेने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि भाजपा सरकारों में किसान बहुत अधिक त्रस्त हो गया है जबकि यह किसान चौ. साहब की आत्मा है। केन्द्र सरकार के मन में चौ. साहब के प्रति यदि जरा भी श्रद्धा और लगाव है किसानों की मांगों को तत्काल स्वीकार कर किसान विरोधी तीनों अध्यादेष वापस लेने की घोषणा करें।

विचार गोष्ठी को राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र पटेल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, रजनीकांत मिश्रा, प्रो। यज्ञदत्त शुक्ल, मनोज सिंह चौहान महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, इकराम सिंह, अष्विनी प्रताप सिंह, सुमित सिंह, जिलाध्यक्ष बेलाप्रताप राजवंषी, विरेन्द्र तोमर, एस के वर्मा, हरपाल सिंह यादव, रामदीन भारती, मनोहर मौर्या, अभिनव मिश्रा, नवनीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रवि अवस्थी, रहीस अहमद, विश्व कुमार पाल, पवन खरे, विश्वनाथ यादव, शफीक सिददीकी, विकास अवस्थी, शहजाद आदि रालोद नेताओं ने सम्बोधित किया।

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की जयंती के अवसर पर फल वितरण, कम्बल वितरण रक्तदान, पुष्पांजलि विचार गोष्ठियां, चौपाल आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। लखनऊ में भी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद व राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने छलकारीबाई चिकित्सालय में भर्ती सभी मरीजों फल तथा बिस्कुट आदि वितरित किये।

About Samar Saleel

Check Also

BHU के छात्रों को अब मिलेगी हाईजेनिक डाइट, 120 से अधिक मेस एफएसएसएआई सर्टिफाइड

वाराणसी। बीएचयू के 65 हॉस्टलों के 120 से ज्यादा मेस को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ...