Breaking News

धूमधाम से मनाया गया होली मिलन ceremony

नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ परिवार की ओर से आयोजित होली मिलन एवं शपथ ग्रहण ceremony का धूमधाम से आयो​जन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ​ने व्यस्तता के बावजूद होली मिलन समारोह में लोगों से अपने जुड़ाव को रोक नहीं सके। जिससे नगर निगम अध्यक्ष आनंद वर्मा एवं कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी और कर्मचारियों की खुशी दुगुनी हो गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम उनका वह परिवार है जहां पर उन्हें सबसे ज्यादा स्नेह और प्यार मिला। उन्होंने कहा कि होली का अर्थ ही पवित्रता है। इसी आधार पर मनाया जाना चाहिए। विखण्डन हमेशा ही घातक होता है।

  • उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के स्वच्छता मिशन और अमृत जल योजना में नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका है।
  • उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से दूरिया घटती हैं और आपस में प्यार बढ़ता है।

ceremony  मंत्री बृजेश पाठक ने दिलाई नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ

निगम मुख्यालय में आयोजित भव्य समारोह में न्याय एवं विधि मंत्री बृजेष

ceremony-holi-municipal-corporation

पाठक ने नगर निगम कर्मचारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्मिकों की भूमिका को किसी भी स्तर पर नकारा नहीं जा सकता। मेरा नगर निगम से बहुत पुराना सम्बध रहा है। सरकारी सेवा के साथ इस तरह के आयोजन वास्तव में अभिभूत करते है। प्रदेश सरकार हर वर्ग के साथ खड़ी है। समारोह के विशिष्ट अतिथि हरि किशोर तिवारी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्ता परिषद ने कहा कि सरकारी सेवा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन कर पाना सबके बस में नहीं होता।

  • इसके बावजूद इस तरह के आयोजन इस बात के संकेत है कि नगर निगम कार्मिक अपनी सरकारी सेवा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाहन बेहतर तरीके से कर रहे हैं।

महापौर ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को दी बधाई

नगर निगम महापौर संयुक्ता भाटिया ने निगम कर्मचारियों को जिम्मेदारी के

sanyukta-bhatiya-municipal-corporation

साथ काम करने और उसके साथ भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढ़ंग से निर्वहन करता रहा है। समारोह में नगर आयुक्त उदय राज सिंह, मनोज कुमार अपर नगर आयुक्त, अनिल कुमार मिश्रा अपर नगर आयुक्त, पी.के. श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त, अरविन्द कुमार राय अपर नगर आयुक्त, एस.पी. सिंह मुख्य अभियंता, अशोक कुमार मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, विद्यासागर सहायक नगर आयुक्त, मुनेन्द्र सिंह राठौर जोनल अधिकारी, बीएल गुप्ता नगर अभियंता, महेन्द्र कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा कार्यालय अधीक्षक के साथ अन्य निगम परिवार के लोग उपस्थित रहे।

नगर निगम की नव निर्वाचित कार्यकारिणी

नगर निगम कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी संरक्षक राम चन्दर यादव, अध्यक्ष आनन्द वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश उप्रेती, उपाध्यक्ष मो. शोएब, उपाध्यक्ष शमील एखलाक, महामंत्री राम अचल, मंत्री विजय लक्ष्मी, मंत्री रेखा यादव, मंत्री मिर्जा इरशाद बेग, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, प्रचार मंत्री शत्रोहन, कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार, सदस्य कार्यकारिणी सतेन्द्र कुमार, सुखदेव प्रसाद यादव, मनीष चन्द्रपाल, मो. शमषाद, जाकिर अली और अनुज गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

महापौर ने किया सम्मानित

वर्ष 2018 के द्विवाषिक चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने के लिए चुनाव अधिकारी/मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी/अध्यक्ष विघुत सुरक्षा निदेशालय सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक चुनाव अधिकारी/ पूर्व अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ मो. अकील को महापौर संयुंक्ता भाटिया ने सम्मानित किया।

  • इसके साथ सहायक चुनाव अधिकारी/अध्यक्ष विद्युत सुरक्षा निदेशालय ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, समलैंगिक संबंध बनाकर करते थे लूट, ऐसे बनाते थे शिकार

कोटद्वार:  एक एप की मदद से लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाकर लूटपाट करने वाले ...