Breaking News

औरैया में डायल 112 के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा तिरंगा लहराते हुए निकाला गया मार्च पास्ट

औरैया।‌ आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के आखरी दिन पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर बुधवार को दिन में डायल 112 के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपने वाहनों से पूरे जिले में मार्च पास्ट निकाला गया। समापन पर अनंतराम टोल प्लाजा पर तिरंगा फहराया गया। देवकली मंदिर से तिरंगा मार्च पास्ट को क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र नाथ यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देश पर बुधवार लगभग 11 बजे डायल 112 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देवकली मंदिर औरैया से शुरू किया गया मार्च पास्ट जालौन चौराहा से होते हुये सुभाष चौराहा, एल जी गार्डन, दिबियापुर, रामगढ़, बिधूना, अछल्दा, फफूंद, अटसू, अजीतमल होते हुए अनंतराम टोल प्लाजा पहुंची। जहां पर पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पुलिस बल व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ तिरंगा लहराकर मार्च पास्ट रैली निकालकर यात्रा समापन किया गया।

तिरंगा मार्च पास्ट का उद्देश्य आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना व आम जनमानस में सुरक्षा व शान्ति हेतु पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास कायम रखना है। तिरंगा मार्च पास्ट रैली के दौरान संभ्रांत व्यक्ति, व्यापारी वर्गों व आम जनमानस द्वारा पुष्प वर्षा व फूल माला पहनाकर पुलिस के जवानों का स्वागत किया गया।

मार्च पास्ट में डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों के हाथों में तिरंगा हवा में लहरा रहा था। सभी लोग भारत माता की जय व वन्दे मातरम के नारे लगाते रहे।

कार्यक्रम में एएसपी शिष्य पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ यादव, बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह, अजीतमल प्रदीप कुमार, प्रभारी यातायात व प्रभारी डायल 112 सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

खेत में तेंदुआ देख भाग खड़े हुए ग्रामीण, दोनों शावकों को साथ ले गया, वन विभाग की टीम पहुंची

अमरोहा:  अमरोहा जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। अब नौगांवा सादात क्षेत्र ...