Breaking News

अयोध्या में दीपोत्सव का कीर्तिमान

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भव्य दिव्य प्रयागराज कुंभ में तो कई वैश्विक कीर्तिमान बने थे। अयोध्या दीपोत्सव में योगी सरकार क्रमश:अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ रही है। इस बार अयोध्या में सत्रह लाख दीप प्रज्वलित किए गए। पिछली बार का विश्व रिकार्ड पीछे छुट ग़या। दीपोत्सव का नया अध्याय जुड़ गया।

दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, सरकारी,धार्मिक भवनों पर असंख्य दीप प्रज्वलित थे। लोगों ने अपने घरों में भी आकर्षक दीप मालिका सजाई थी।

https://youtu.be/L6PD4VcHuas

राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी।

पुष्पक विमान से अवधपुरी में राम-लक्ष्मण व मां सीता उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। नरेन्द्र मोदी,आनन्दी बेना,योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क अयोध्या में राम-सीता व लक्ष्मण की आरती उतारी.तिलक लगया।

नरेन्द्र मोदी ने राम की पैड़ी पर सबसे पहले पांच दीप जलाए। पहला दीप जल, दूसरा दीप अग्नि, तीसरा दीप वायु, चौथा पृथ्वी, पांचवां दीप आकाश के प्रतीक के रूप में प्रज्ज्वलित किया। नरेंद्र मोदी ने भी जयश्रीराम, जय सिया राम से अपना उद्बोधन शुरू किया था।

समापन सियावर रामचंद्र की जय से किया। सरयू के सैंतीस घाट जगमगा रहे थे। नगर में पैंतीस स्वागत द्वार बनाये गए। दस राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सोलह झांकियां निकलीं। रूस, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, फिजी, नेपाल व त्रिनिडाड व टोबैगो की रामलीला का मंचन किया गया।

     डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...