Breaking News

गृह मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति अध्यक्ष बनने पर बृजलाल का सम्मान

लखनऊ। पुलिस ऑफ़िसर्स मेस में “RESPOA” Retired Police Officers Association की बैठक हुई। इसमें सदस्य राज्यसभा और पूर्व डीजीपी बृजलाल को गृह मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने पर सम्मानित किया गया। वह देश के पहले सेवानिवृत आईपीएस हैं, जिनको गृह मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस अवसर पर बृजलाल ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरी पुलिस बिरादरी का सम्मान है। यह इस संगठन की General Body की बैठक थी, जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। आई.सी. द्विवेदी (IPS-1955) संरक्षक, एस.वी.एम. त्रिपाठी( IPS-1961) अध्यक्ष चुने गये। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन हुआ।

06 दिसम्बर, पुण्यतिथि विशेष: यदि आज आंबेडकर होते तो उनका नजरिया क्या होता?

About Samar Saleel

Check Also

बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल

आजमगढ़:  आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित ...