Breaking News

विपक्षी एकता पर बरसे PM मोदी, कहा 20 लाख करोड़ घोटाले वाले एक मंच पर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी एकजुटता की कोशिश पर बड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने जहां उन्हें दया का पात्र बताते हुए कटाक्ष किया तो ‘भ्रष्टाचारियों का मिलाप’ बताते हुए कहा कि ये 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी दे सकते हैं।

पुरानी पेंशन योजना की बहाली की पक्षधर है कांग्रेस, केंद्र व राज्य कर्मचारियों की मांग को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन : बृजलाल खाबरी

विपक्षी एकता पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के घोर विरोधी दलों में 2014 और 2019 से ज्यादा छटपटाहट है। पीएम ने कहा कि जिन लोगों को पहले लोग अपना दुश्मन बताते थे, पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज उनके सामने साष्टांग होते हैं। उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस, एनसीपी, आरजेडी, टीएमसी जैसे दलों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गिनाते हुए कहा, ‘कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों-करोड़ों का है। एक लाख 86 करोड़ का कोयला घोटाला, एक लाख 76 हजार करोड़ का टूजी घोटाला, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला, 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला, हेलीकॉप्टर से सबमरीन तक, कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है, जो कांग्रेस के घोटाले का शिकार ना हुआ है। दूसरा देखिए आरजेडी, हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप है। चारा घोटाला, अलकतरा घोटोला, बाढ़ राहत घोटाला, आरजेडी के घोटालों की इतनी लंबी सूची है कि अदालतें भी थक गई।

एक के बाद एक सजा घोषित कर रही है। डीएमके पर अवैध तरीके से सवा लाख करोड़ की संपत्ति बनाने का आरोप, टीएमसी पर भी 23 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, रोजवैली घोटाला, शारदा घोटाला, गोतस्करी घोटाला, कोयला तस्करी घोटाला। बंगाल के लोग ये घोटाला कभी भूल नहीं सकते। एनसीपी की बात करूं तो उस पर करीब 70 हजार करोड़ के घोटालों का आरोप है। इन पार्टियों के घोटालों का मीटर कभी डाउन नहीं होता।’

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल बार-बार एक शब्द आता है- गारंटी। ये सारे सारे विपक्षी दल… ये लोग गारंटी हैं भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की। पिछले दिनों पटना में नीतीश कुमार की अगुआई वाली बैठक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले इनका साथ में फोटो लेने का कार्यक्रम हुआ था। उस फोटो में जो लोग हैं उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिलकर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं।’

About News Room lko

Check Also

पौष्टिक एवं उच्च गुणवत्ता वाले खानपान के सामान एवं शुद्ध पेयजल की जांच के लिए रेलवे ने चलाया अभियान

• मण्डल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर चलाया जा रहा अभियान लखनऊ। अपने सम्मानित रेलयात्रियों ...