Breaking News

महिला को बचाने के प्रयास में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत, महिला हुई गंभीर घायल

बिधूना/औरैया। कस्बा में बेला बिधूना मार्ग के बाईपास पर महिला को बचाने के प्रयास में अज्ञात वाहन की चपेट आये बाइक सवार किसान की मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को राहगीरों ने पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने बाइक सवार किस को मृत घोषित कर दिया हुई महिला सैफई रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी राज मंगल सिंह (45 वर्ष) पुत्र बाबू सिंह अपने पैतृक गांव बिकूपुर से खेतों का काम निपटाकर बाइक से बिधूना घर आ रहे थे। वह सायं लगभग 7 बजे बेला बिधूना मार्ग के बाईपास पर पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय जंग बहादुर सिंह कुशवाह के मकान के सामने पहुंचे ही थे कि तभी सड़क पार कर रही बेला रोड आर्य नगर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी आसाराम को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक दूसरे वाहन की चपेट में आ गयी। जिससे बाइक सवार किसान राज मंगल सिंह व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

खांसी से तुरंत आराम के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इम्यूनिटी भी होगी स्ट्रॉन्ग

घायलों को राहगीरों ने पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने राज मंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला को इलाज के लिए रिम्स सैंफई रेफर कर दिया गया। किसान राज मंगल सिंह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम व पुत्र सूर्य प्रताप सिंह के अलावा भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Farmer dies after being hit by unknown vehicle while trying to save woman, woman seriously injured

घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी ललित कुमार सिंह ने बताया कि बेला बिधूना मार्ग पर एक एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एक महिला घायल है, जिसे इलाज के लिए सैंफई भेजा गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About reporter

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...