Breaking News

देर शाम आए चक्रवात में महानगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में काफी नुकसान, एक व्यक्ति की हुई मौत, कई दुर्गा पंडाल गिरे

अयोध्या। सोमवार को देर शाम आए चक्रवाती आंधी तूफान व बरसात से काफी नुकसान हुआ। मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। गर्मी से राहत महसूस होने लगी।

👉ओबामा का पैकेज, बाइडेन का हथियार… छोटे से देश इजरायल पर 158 अरब डॉलर खर्च कर चुका है अमेरिका!

देर शाम आए चक्रवात में महानगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में काफी नुकसान, एक व्यक्ति की हुई मौत, कई दुर्गा पंडाल गिरे

वही रास्ते में फंसे एक राहगीर पर डाल गिरने से उसकी मौत हो गई। राहगीर दयाशंकर तिवारी पुत्र देवनारायण तिवारी निवासी अलावलपुर थाना पूराकलंदर के सिर पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे वो गंभीर घायल हो गए थे।

देवनारायण शहर से घर जा रहे थे। घटना कोतवाली अयोध्या के अचारी सगरा के पास की है। श्री तिवारी शहर में प्राइवेट नौकरी करते थे। इसके अलावा ब्रह्मबाबा, नाका के पास बना दुर्गा पंडाल भी गिरा, जिससे नाका रोड पर जाम लग गया।

👉समलैंगिक विवाह देश में कानूनी या गैर कानूनी, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

देर शाम आए चक्रवात में महानगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में काफी नुकसान, एक व्यक्ति की हुई मौत, कई दुर्गा पंडाल गिरे

पुलिस ने रूट डायवर्ट कर भीड़ किया नियंत्रित, इसके अलावा ग्रामीण अंचलों में भी पेड़ गिरने और डाल टूटने से नुकसान हुआ है। धान व गन्ने की फसल तेज हवा में गिरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी का व्यापक असर रहा। मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया। रात में सिहरन महसूस होने लगी।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

सदन में मोदी-राहुल की जंग में कौन पड़ा भारी, क्या नेता प्रतिपक्ष पर कड़ी कार्रवाई की है तैयारी?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम के सामने आने के साथ ही यह साफ हो गया ...