Breaking News

शीतलहर बढ़ाएगी गलन, इन शहरों में तेज हवाओं और कोहरे का अलर्ट जारी

यूपी में तेज धूप और सुस्त हवा के कारण दिन में तो राहत रही लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ गई। बुधवार की शाम गलन के साथ शुरू हुई। हवा की दिशा दिन में थोड़ी देर के लिए बदली लेकिन फिर उत्तर पश्चिमी हो गई। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते सर्दी से फिलहाल राहत की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार 24 या 25 से शीतलहर शुरू हो जाएगी। मंगलवार के बाद बुधवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है।

अब 22 को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के बाद संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद लंबी शीतलहर शुरू हो सकती है। 23 से तेज हवाएं चलेंगी और हल्का कोहरा भी संभव है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा हालांकि रात का न्यूनतम पारा 07 डिग्री ही रिकॉर्ड किया है। अधिकतम पारा 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया है जो सामान्य से अधिक है।

हवा की रफ्तार में आई कमी
हवा की रफ्तार में आई कमी से मौसम का मिजाज भी बदल गया। मंगलवार को औसत उत्तरी पश्चिमी हवाओं की दर 5.7 किमी प्रति घंटा थी जो बुधवार को घटकर 3.3 किमी प्रति घंटा हो गई। हवा की रफ्तार में आई कमी से भी सर्दी कम हो गई। दिन में हवा की दिशा भी बदल गई। बाद में हवा की रफ्तार बढ़ गई।

इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने शीतलहर, तेज हवा और कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। 22 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 24 से सर्दी तेजी से बढ़ेगी। यह शीतलहर में भी बदल सकती है। इसके बाद लगातार तेज सर्दी रहेगी। पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक हुई है लेकिन तेज हवाएं चलती रहीं तो सर्दी बढ़ती जाएगी। पश्चिम यूपी में मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हापुड़, बुलंदशहर और मुरादाबाद में कोहरे के कारण ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में भी तेजी से पारा गिरेगा।

About News Desk (P)

Check Also

लोकसभा चुनाव में गईं बरेली रीजन की 362 रोडवेज बसें, भटक रहे यात्री

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बरेली रीजन की 200 और रोडवेज बसें बृहस्पतिवार ...