Breaking News

भारत ने इराक को 700 किलो चिकित्सा सहायता भेजी

एरबिल। भारत सरकार ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में स्थित हलबजा प्रांत को 700 किलोग्राम से अधिक आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति पहुंचाई है। ‘मानवता के लिए भारत’ पहल का हिस्सा यह मानवीय दान वैश्विक स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नगर निगम सीमा में शामिल 88 गांवों के नागरिक चार साल से जोट रहे विकास की आस, ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति ने की विकास कार्यों की मांग

भारत ने इराक को 700 किलो चिकित्सा सहायता भेजी

भारत ने इराक के साथ लंबे समय से ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा किए हैं और यह एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक और एकीकृत राष्ट्र का दृढ़ समर्थक रहा है। चिकित्सा आपूर्ति को औपचारिक रूप से क्षेत्र के विनाशकारी रासायनिक हमलों के बचे लोगों की सहायता के लिए हलबजा अस्पताल को सौंप दिया गया है।

बोर्डिंग स्कूल पर हुआ भीषण हमला, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

इससे पहले जनवरी में भी एक खेप भेजी गई थी, जिसमें श्वसन से जुड़े ब्रोन्कोडायलेटर्स, वेंटिलेटर और इनहेलर जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण शामिल थे। वह शिपमेंट भारत के विश्वबंधु भारत विजन का हिस्सा था, जो वैश्विक सहयोगी के रूप में भारत की भूमिका का प्रतीक है।

भारत ने इराक को 700 किलो चिकित्सा सहायता भेजी

एक आधिकारिक बयान में एरबिल में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कुर्दिस्तान क्षेत्र के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। बयान में कहा गया है महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करके, भारत का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की भलाई में योगदान देना और कुर्दिस्तान के साथ अपने ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करना है।

महावाणिज्य दूतावास ने स्वास्थ्य सेवा, विकास परियोजनाओं और क्षमता निर्माण में कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के साथ सहयोग बढ़ाने की भारत की इच्छा पर भी जोर दिया, जिससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को मजबूती मिली है।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि का महिला छात्रावास उच्च क्वालिटी की वाशिंग मशीन से लैस

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के पहल पर अहिल्याबाई ...