Breaking News

कांग्रेस ने धामी सरकार के तीन साल को बताया निराशाजनक, वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेसकांफ्रेंस

देहरादून। सरकार के तीन साल पूरे होने पर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने प्रेसकांफ्रेंस कर उपलब्धियां गिनाई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारवार्ता में धामी सरकार की खामियां बताई। कांग्रेस पार्टी ने धामी सरकार के तीन साल को निराशाजनक बताया।

चारधाम यात्रा नजदीक, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अध्यक्ष की कुर्सी खाली, नई ताजपोशी का इंतजार

कांग्रेस ने धामी सरकार के तीन साल को बताया निराशाजनक, वरिष्ठ नेताओं ने की प्रेसकांफ्रेंस

शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (Karan Mahara), नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने पत्रकारवार्ता की, जिसमें धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि राज्य के जीवन के तीन वर्ष हैं। यदि इसमें पिछला भाजपा का कार्यकाल जोड़ें तो आठ वर्ष होते हैं। ये वर्ष गंभीर निराशा, जनभावनाओं के साथ खिलवाड़, हर वर्ग युवा किसान, महिला व्यापारी वृद्धजनों के साथ धोखे के हैं।

बजट घट रहा

आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके साथ धोखा किया। भाजपा की कथनी और करनी में गंभीर अंतर दिखा। सतही प्रचार से जनता के असली सवालों, बातों को ढंकने का काम किया। पलायन असली मुद्दा है। हर साल तीन चार घोस्ट विलेज बढ़ जाते हैं। पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार छह दर्जन गांव घोस्ट होने की कगार पर हैं।

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य के विकास में जबरदस्त असंतुलन दिखाई दिया। इनके बजट प्रस्ताव और वास्तव में क्रियान्वित होने में गंभीर अंतर है। कांग्रेस ने हमेशा जिला योजनाओं को महत्व दिय। आज उनका बजट घट रहा है। उनके बजट को खर्च करने में अड़चनें लगा दी गई हैं।

About News Desk (P)

Check Also

पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की 99 वर्षीय मां का स्वर्गवास, विभाजन के समय लायलपुर से संयुक्ता को रजाई में छुपाकर आई थी अनसुईया

लखनऊ। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया (Former Mayor Sanyukta Bhatia) की मां अनसुईया गिरोत्रा (Mother Ansuiya ...