Breaking News

5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता है लखनऊ : अमित शाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निवेश के क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। राज्य में 65 हजार करोड़ रुपये लागत की 255 से ज्यादा परियोजनाएं लगने जा रही हैं। इनके जरिए दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह का रविवार सुबह उद्घाटन किया।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाह का स्वागत किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में अमित शाह, राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य, कार्यक्रम के आयोजक सतीश महाना समेत यूपी कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं।

अमित शाह ने कहा कि एक

अमित शाह ने कहा कि एक पुरानी युक्ति है कि देश का प्रधानमंत्री बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता है। मैं आज कहना चाहता हूं कि देश को 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी लखनऊ होकर ही जाता है।
अमित शाह ने कहा कि 2017 में जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मौका दिया और योगी जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश में ढेर सारे परिवर्तन हुए हैं।

2018 में जब 468000 के निवेश के एमओयू हुए लगभग 1000 से ज्यादा तब भी मुझे बहुत खुशी हुई थी। आज उत्तर प्रदेश के अंदर एक नई शुरुआत हुई है। देश के सबसे बड़े प्रदेश के अंदर आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। रोजगारी बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश के विकास में करने के लिए एक शुरुआत कर रहे थे।

इसके 25प्रतिशत एमओयू धरातल पर उतर पाएंगे। 5 महीने के अंदर ही प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 81 इकाइयों का शिलान्यास और आज ढाई सौ इकाइयों का शिलान्यास होने जा रहा है। इतने कम समय में 25 प्रतिशत से कम समय में जमीन पर उतारने में मुख्यमंत्री की टीम को हृदय से बधाई देता हूं और मेरी शुभकामनाएं भी हैं।

About Samar Saleel

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...