Breaking News

किआरा की मौसी को दिल दे बैठे थे सलमान, ऐसे खुला इनका रिलेशनशिप

सलमान खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान का आज 54वां जन्मदिन है।सलमान खान कई हाई प्रोफाइल एक्ट्रेस को अब तक डेट कर चुके हैं। सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ से लेकर यूलिया वंतूर तक को सलमान ने डेट किया है।

सलमान शाहीन जाफरी को भी एक समय से डेट करते थे। सलमान को 19 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था। उनका नाम था शाहीन जाफरी। ऐसे में अब शाहीन के कारण सलमान से किआरा का भी रिलेशन हो गया है।

दरअसल शाहीन किआरा की मौसी हैं। इस रिश्ते से सलमान किआरा का भी एक रिश्ता हुआ। खुद किआरा ने एक बार कहा था कि मेरी मां सलमान को पहले से जानती थीं।

सलमान अक्सर मेरी मां को कहा करते थे कि यह एक दिन ये एक्ट्रेस जरुर बनेगी। मेरी मां ने सलमान सर को शाहीन मौसी से इंट्रोड्यूस कराया था और दोनों ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था। मेरे ख्याल से ये दोनों का ही शायद पहला रिलेशनशिप रहा होगा।

कहा जाता है सलमान ने किआरा को ब्रेक दिलवाने के लिए मदद की थी।साल 2014 में आई फिल्म फगली के प्रोड्यूसर के साथ सलमान ने बात की थी। इस फिल्म से किआरा ने अपना डेब्यू किया था। किआरा अब गुड न्यूज के जरिए पर्दे पर आई हैं।

About News Room lko

Check Also

प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया के प्रेसिडेंट शिबाशीष सरकार ने ओटीटी एडिशन के साथ “टॉयफ़ा 2023” को किया रीलॉन्च

मुंबई। मिस्टर शिवाकुमार सुंदरम (सीईओ- पब्लिशिंग) और बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ...