Breaking News

बचपन में मिस्टर इंडिया को देखते वक्त इस एक्ट्रेस ने अपने हाथ में काटी थी चिकोटी, अब उन्ही के साथ…

दिशा पटानी जल्द मलंग में अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। ये पहली बार है जब अनिल कपूर के साथ दिशा किसी फिल्म का हिस्सा बनी हैं। वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। दिशा ने फिल्म में सुपरस्टार अनिल कपूर को लेकर बड़ा बयान दिया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा के लिए अनिल कपूर के साथ काम करना फिर से मिस्टर इंडिया को देखने जैसा रहा है।

दिशा अनुसार बचपन में मिस्टर इंडिया देखते वक्त उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि वह असल जिंदगी में भी कभी सामने से अनिल कपूर को देख भी पायेंगी।  को दिए गए इंटरव्यू में दिशा ने अनिल कपूर के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा बताया है। दिशा ने कहा कि मैं खुद को चिकोटी काट रही थी।

मुझे ये यकीन नहीं हो रहा था कि वो लड़की जो मिस्टर इंडिया में उन्हें और वह किस तरह मोगैंबो से बात करते थे, ये बार-बार देखा करती थी। फिर ये हुआ कि मिस्टर इंडिया मेरे बगल में बैठे हैं।

मैं उनके साथ काम करने जा रही हूं। इतने सालों के बाद भी मेरे मिस्टर इंडिया आज भी बिल्कुल वैसे ही लगते हैं। गौरतलब है कि मलंग में दिशा पटानी और अनिल कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में दिशा बिकिनी के साथ काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी चर्चा में है। यहां देखिए..

About News Room lko

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...