Breaking News

World Women’s Day: राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने आधी आबादी को दीं शुभकामनाएं

समर सलिल डेस्क। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (World Women’s Day) पर आज पूरा विश्व मातृशक्ति को नमन कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी आधी आबादी को शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज का दिन समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाया जा रहा है वहीँ पीएम मोदी ने नारी शक्ति (Nari Shakt) को नमन (alute) किया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर साझा संदेश में लिखा कि आज हम महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां अब सीमाओं को लांघ रही हैं। हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीछे न छूट जाए, वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर, हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकें।

भारत की शिक्षा व्यवस्था कैसी होनी चाहिए ? सरस्वती विद्या मंदिर के कार्यक्रम में बोले भागवत

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि हमारी सरकार हमेशा से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करती रही है और ये हमारी योजनाओं में भी दिखाई देता है। आज जैसा कि मैंने वादा किया था कि मेरा सोशल मीडिया प्रोफाइल महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।

About reporter

Check Also

गुरुद्वारा आर्य नगर में आरम्भ किया गया गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस को समर्पित सहज पाठ

लखनऊ। धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान देने वाले सिक्ख पंथ ...