Breaking News

धरती पर सुरक्षित पहुंची अमेरिका की ये महिला अंतरिक्ष यात्री व बनाया नया रिकॉर्ड

अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच  को धरती पर सुरक्षित लौट आयीं। वो अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद लौटी है।

क्रिस्टीना के साथ 3 और यात्री

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि क्रिस्टीना के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी वापस आये हैं। तीनों ने भारतीय समयानुसार सुबह 11.20 बजे वापसी का सफर शुरू किया था और तीन घंटे 22 मिनट बाद अपराह्न 2.42 बजे कजाकिस्तान के जेज्काज्गन शहर से दक्षिण-पूर्व में उनका यान उतरा।

नासा ने बताया कि 14 मार्च 2019 को मिशन पर रवाना हुई क्रिस्टीना के अंतरिक्ष प्रवास के दौरान किये गये अनुसंधानों एवं प्रयोगों से लंबी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के बाद लौटी, उनके आने से महिलाओं पर पडने वाले प्रभाव के बारे में अध्ययन में मदद मिलेगी। जो नासा के आगामी चंद्र मिशन तथा मंगल मिशन की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। लैंडिंग के बाद तीन अंतरिक्ष यात्रियों की चिकित्सा जांच की जायेगी। इसके बाद वे कजाकिस्तान के करगंडा जायेंगे। वहां से तीनों को उनके देश भेजा जायेगा।

क्रिस्टीना कोच ने 328 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों व मिशनों को अंजाम दिया। इससे पहले कोई भी महिला अंतरिक्ष यात्री इतने लंबे मिशन पर नहीं गयी है। पिछला रिकॉर्ड अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन के नाम था जो 2016-17 के दौरान स्टेशन कमांडर के रूप में 288 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रही थीं।

About News Room lko

Check Also

कराची में आतंकियों की आत्मघाती साजिश नाकाम, निशाने पर थी वैन; बाल-बाल बचे जापान के पांच नागरिक

पाकिस्तान आजकल आतंकवादियों के निशाने पर है। यहां आए दिन हमले हो रहे हैं। कभी ...