Breaking News

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

औरैया। जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवे स्थित एक होटल से खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे एक युवक को मिहौली के पास रोड पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस युवक को लेकर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस से भी तीखी झड़प हुई। इस दौरान डीएम की कार भी जाम में फंस गई। डीएम की कार देखकर लोग हंगामा करने लगे हालांकि कार में डीएम नहीं थी। पुलिस ने किसी तरह डीएम की कार निकलवाई गई।

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के रोहाई मोहल्ला निवासी अंकित यादव (28) पुत्र प्रमोद यादव शनिवार को दिन में खाना खाने के लिए हाईवे स्थित फौजी होटल पर गया था। खाना खाकर बाइक से घर लौट रहा था।

👉मणिपुर : गैंगरेप की जांच के लिए CBI ने दर्ज की FIR

मिहौली के पास सड़क पार कर औरैया की ओर आने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार कुचल दिया। जिससे उसके दोेनों पैर व शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे लेकर 50 शैया अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बच्चे हैं। परिजन इसे हत्या बता रहे थे और पुलिस हादसा। इस बात से गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस से झड़प हुई।

👉मुहर्रम के जुलूस की तैयारियों के दौरान करंट लगने से 4 लोगों की मौत

करीब एक घंटे बाद जाम खुला। इस दौरान डीएम की कार भी जाम में फंस गई। डीएम की कार देखकर लोग हंगामा करने लगे हालांकि कार में डीएम नहीं थी। पुलिस ने किसी तरह डीएम की कार निकलवाई गई।

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा

कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि परिजन जो तहरीर देंगे उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

रिपोर्ट-संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

राम से राष्ट्र तक अपने को समर्पित करना होगा- चंपत राय

अयोध्या। कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे ‘युवा महोत्सव 2024’ के ...