Breaking News

किशोरी का अपहरण कर उसे वैश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश, 14 महीने बाद गिरफ्तार आरोपी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की नोएडा (Noida) पुलिस ने करीब 14 माह बाद एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने किशोरी का अपहरण करके उसे वैश्यावृत्ति में धकेलने की कोशिश की। पुलिस ने अप्रैल 2022 में आरोपी की साथी (युवती) को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार था। अब पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा है।

भारत के साथ राजनयिक संबंधों के साथ पाक का ये करीबी रक्षा सौदों को भी देगा बढ़ावा, खरीदे इतने आर्मी ट्रक

जानकारी के मुताबिक नोएडा से एक 14 वर्षीय लड़की का अपहरण करने और उसे 2021 में वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। वह दिहाड़ी मजदूर है। आरोप है कि उसने 2 नवंबर, 2021 को सेक्टर-66 में अपने घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी और उसके माता पिता ने बयान दिया था कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के ऋषिकेश ले गया था। जहां उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। इस काम में आरोपी पवन का उसकी एक साथी रीमा ने साथ दिया। किशोरी ने बताया कि वह दोनों को जानती थी। आरोपियों ने कहा था कि दो दिन के ऋषिकेश घूमने जा रहे हैं। इसलिए किशोरी ने आरोपियों की बातों में आ गई और उनके साथ चली गई।

नोएडा के फेज -3 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि लड़की के परिवार ने 2 नवंबर को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की। एक सप्हात बाद पुलिस ने किशोरी को नोएडा से ही सकुशल बदामद कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल नोएडा अमित सिंह ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में गंभीर धाराओं समेत पोक्सो एक्ट भी लगाया।

कोर्ट में पेश कर जेल भेजा आरोपी

आरोपी पवन की साथी रीमा को पुलिस ने अप्रैल 2022 में नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। जबकि पवन तभी से फरार था। गुरुवार को इंटेलिजेंस की मदद से नोएडा पुलिस ने आरोपी को करीब 14 माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।

About News Room lko

Check Also

विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल का नियमित रूप से पूर्वाभ्यास जारी- प्रो एसएस मिश्र

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) ...