Breaking News

आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

• बच्ची का शव घर से करीब 700 मीटर दूर खेत में मिला

• डाॅग स्क्वायड की टीम व पुलिस जांच में जुटी

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने नशे की हालत में दुष्कर्म किया। जिससे वह लहूलुहान हो गयी, आरोपी ने बच्ची को खेत में फेंक दिया। जिसके बाद बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अयाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की तीसरे नम्बर की आठ वर्षीय बेटी शुक्रवार की शाम जानवर चराने खेतों पर गयी थी।

👉नाले में बाइक गिरने से पीएसी जवान की मौत, अलीगढ़ की 45 बटालियन पीएसी में था तैनात

देर शाम को जानवर तो घर पर आ गये पर पर बच्ची वापस घर नहीं आयी। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू की पर कुछ पता नहीं चला। जिस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुयी। जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को थाना में पहुंचकर बच्ची की गुमशुदगी की तहरीर दी।

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी लिख तलाश में जुट गयी। पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए डाॅग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई लेकिन बच्ची का कहीं कुछ पता नही चला।

👉 कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बड़ा बयान, गांधी फैमिली से आते हैं राहुल, इसलिए…

इस दौरान एसपी चारु निगम भी गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गांव में एक जगह सीसीटीवी कैमरा लगे दिखे। जिसके बाद उन्होंने उसमें फुटेज तलाशे और शक के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

हिरासत में लिए गये युवको से सख्ती के साथ की गयी पूछताछ में गौतम (24 वर्ष) पुत्र राजेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नशे में होकर उसने बच्ची को बिस्कुट देने के बहाने बुलाया और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर खेत मे फेंक दिया था।

👉राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनने के बाद कांग्रेस मुख्यालय पर बुलडोजर, तोड़ दिया गया पूरा…

जिसकी निशानदेही पर बच्ची का शव उसके घर से करीब 7 सौ मीटर दूर एक खेत पर मिला। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। एसपी चारु निगम ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है उसे जेल भेजा जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

बसपा के उभार ने कांग्रेस के दलित वोटों में कर दी सेंधमारी, बदल गए दोस्त और दुश्मन; राम ने साध दी राजनीति

दुविधाग्रस्त कांग्रेस के मुस्लिम वोट का ज्यादातर हिस्सा मुलायम झपट ले गए। बसपा के उभार ...