बिधूना। तहसील क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन सुबह कस्बा में एनआरएलएम की महिला सदस्यों एवं गांवों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व जागरूक लोगों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान वन्दे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाये गये।
एनआरएलएम की महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा – आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बिधूना में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की दो सौ अधिक महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लाक कार्यालय से शुरू हुई यात्रा, भरथना रोड़, भगत सिंह चौराहा, फीडर रोड़ होती हुई दुर्गा मन्दिर, लोहामण्डी, नदी तिराहे से बेला रोड़ बाईपास होती हुई शहीद-ए-आजम भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां पर सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद यात्रा ब्लाक कार्यालय पहुंची जहां पर समापन हुआ।
इस दौरान महिलाओं ने वन्दे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाने के साथ लोगों से घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। यात्रा वहां से वापस आकर ब्लाक सभागार में समाप्त हुई। जहां पर सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी। यात्रा में बीडीओ जितेन्द्र बाबू यादव, एडीओ आईएसबी मयंक यादव, एडीओ पंचायत प्रवीन कुमार, लईक अहमद, विमलेश कुमार यादव, समूह संचालिका ममता गुप्ता, कमलेश कुमारी, रेखा, सुमन देवी, सोनम, पूनम, अर्चना देवी, उपासना, किरन, पूनम देवी, संगीता पोरवाल आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी हुईं शामिल – तिरंगा यात्रा में भगत सिंह चौराहे से भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी शामिल हुईं। जिन्होंने भी वन्दे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाते हुए। यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य अरूणा सक्सेना, जिलाध्यक्ष मंजू लता चौहान, सुलोचना प्रजापति, चन्द्र प्रभा, सुधा देवी, निर्मला चौहान आदि दो दर्जन महिला सदस्यों ने भाग लिया।
भारत को श्रेष्ठ बनाना है, हर घर तिरंगा फहराना है – अछल्दा ब्लाक के ग्राम ऐली में अमृत महोत्सव के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्पूर्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा ऐलट बाबा मंदिर से शुरू होकर, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, ऐली गांव से बलखण्डपुर होते हुए पुनः ऐटल बाबा मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई।
यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे के साथ भारत को श्रेष्ठ बनाना है, हर घर तिरंगा फहराना है के नारे लगाये। यात्रा में प्राध्यापक राम कुमार अवस्थी, सतेन्द्र कुमार, अनीस, दुर्गेश कुमार,अवध किशोर, मुकेश बाबू, सरला देवी, रेखा देवी, विट्टन देवी, नवीन, सौरभ, अर्जुन, मोहित आदि युवाओं, महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन