Breaking News

आनन्दी बेन ने दिए आदर्श आंगनबाड़ी के दिशा निर्देश

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल किसी भी व्यवस्था के मानवीय पहलुओं पर विशेष ध्यान देती है। उनकी संवेदना में गरीब माताओं व बच्चों के कल्याण का भाव शामिल रहता है। इसका उदाहरण आंगनबाड़ी संबन्धी एक प्रस्तुतिकरण के दौरान देखने को मिला। राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने इसका अवलोकन किया।

इसके दृष्टिगत सुधार के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का मजबूत होना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध होने चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उचित प्रशिक्षण भी आवश्यक है। जिससे आप के दायित्वों को प्रभावी निर्वाह कर सकें।

पोषाहार वितरण

राज्यपाल ने कहा कि पोषाहार वितरण के समय ग्रामीणों की जनसहभागिता के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें। हर क्षेत्र में आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र बनाना चाहिए। आंगनवाड़ी केन्द्र पर फल व सब्जी वाटिका को भी प्राथमिकता से तैयार करें इससे जैविक सब्जियां प्राप्त होंगी। इससे पौष्टिक आहार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार पोषण सामग्री का वितरण किया जाय। आंगनबाड़ी के बच्चों को पोषण मिलना आवश्यकता है। आवश्यकता के अनुरूप महिला स्वयं सहायता समूहों को अग्रिम भुगतान की व्यवस्था की जाय।

मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान

आनन्दी बेन पटेल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सभी मूलभूत संसाधनों को आवश्यक बताया। कहा कि खाना पकाने हेतु जरूरी सामग्री जैसे एलपीजी गैस,बर्तन तथा खाद्य सामग्री भी दी जाय ताकि गर्म एवं ताजा पौष्टिक आहार बच्चों को उपलब्ध कराया जा सके। जहां अक्षय पात्र संस्थाएं हैं, वहां पर उनकी सेवाएं ली जा सकती हैं।

श्रमिक महिलाओं को सुविधा

राज्यपाल ने कहा कि निर्माण क्षेत्र में जो श्रमिक महिलाएं कार्य कर रही हैं। उनकी भी नियमित जांच की व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं एनीमियां की शिकार हैं। ऐसी गर्भवती महिलाओं से जो बच्चे पैदा होते हैं, वे जन्म से ही कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। अतः हमें जच्चा एवं बच्चा दोनों के उचित पोषण पर गंभीतापूर्वक ध्यान देना है।

सेवापुरी मॉडल से प्रेरणा

प्रस्तुतिकरण के दौरान राज्यपाल को अवगत कराया गया कि अठारह जनपदों में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पोषण वितरण का कार्य किया जा रहा है। डॉ सारिका मोहन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 189204 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है।

आंगनवाड़ी केन्द्रों पर फस्ट एण्ड बाक्स,दर्पण, वजन मापक यंत्र की सुविधा है। आंगनवाड़ी केन्द्र पर बाल पेंटिंग भी करायी जा रही है। जिससे केंद्रों को वाराणसी के सेवापुरी माॅडल के अनुसार विकसित एवं सुसज्जित बनाया जा सके।

About Samar Saleel

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...