Breaking News

अशोक गहलोत राज्य के कर्मचारियों को दें सकते है बड़ा तोहफा, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर्मचारियों और पेंशनधारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। राज्य का वित्त विभाग आज आदेश जारी कर सकता है। केंद्र सरकार के बाद ही डीए के आदेश जारी होते रहे हैं।

बता दें केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 42% की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। इसे मार्च की सैलरी के साथ ही अदा किया जाएगा।

पीएम मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की बैठक मे केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ता ( DA) को 4% बढाने को मंजूरी दी। जनवरी 2023 से महंगाई भत्ते की बढी हुई दरें लागू होंगी। कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिलेगा एरियर. इससे सरकार पर हर साल 12815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा।

बता दें केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। बता दें अभी तक केंद्रीय कैबिनेट की घोषणा के तुरंत बाद गहलोत सरकार आदेश जारी करता आई है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आज शनिवार को आदेश जारी हो सकते हैं। आम तौर पर सीएम गहलोत खुद करते रहे हैं। वित्त विभाग सीएम की घोषणा के बाद ही आदेश जारी करता रहा है। प्रदेश के कर्मचारी बेसब्री से डीए का इंतजार कर रहे है ।

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...