Breaking News

सुदृढ़ होगी आधारभूत संरचना

लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह यहां विकास का व्यापक रोडमैप तैयार कराया था। इसमें विशेषज्ञों का भी योगदान लिया गया था। विगत वर्षों में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। कुछ पर निर्माण कार्य जारी है। रक्षामंत्री के रूप में राजनाथ सिंह का व्यस्त कार्यक्रम रहता है। फिर भी वह लखनऊ के लिए समय निकालते है। इस दौरान वह निर्माण कार्यो का भौतिक निरीक्षण करते है।

इस बार लखनऊ की यात्रा में उन्होंने अनेक निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि लखनऊ में चल रहे कुछ विकास कार्यों की प्रगति को मौक़े पर पहुँच कर देखा। नगर में आधारभूत संरचना को मज़बूत करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं। इन सभी कार्यों को एक तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने आउटर रिंग रोड और विक्टोरिया स्ट्रीट फ्लाईओवर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वह आउटर रिंग रोड के अंतर्गत सीतापुर रोड से मोहान के बीच हुए निर्माण कार्यों को भी देखने गए। इसके पहले उन्होंने अपने आवास पर लखनऊ के विभिन्न सामाजिक संगठनों से भेंट की। वह काकोरी बख्शी का तालाब भी इलाके में भी गए।

राजनाथ सिंह ने वर्ष साढ़े चार वर्ष पूर्व में आउटर रिंग रोड के शिलान्यास के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शहर में नौ फ्लाईओवर निर्माण कराने का अनुरोध किया था। जिस पर केंद्रीय परिवहन मंत्री ने स्वीकृति दे दी थी। तीन वर्ष पूर्व दो लेन के चरक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया गया लेकिन पुरातत्व विभाग ने छह महीने पहले निर्माण रुकवा दिया था।

जिसके बाद रक्षामंत्री की पहल पर राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण ने सेतु निगम को एनओसी प्रदान कर दी। अब तक करीब नब्बे प्रतिशत फ्लाईओवर बनकर तैयार है। एक महीने के भीतर फ्लाईओवर की लैंडिंग का कार्य भी पूरा हो जायेगा। इसके बाद विक्टोरिया स्ट्रीट, तुलसीदास मार्ग पर करीब दो लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

About Samar Saleel

Check Also

अनूठा है सीएमएस का बाल फिल्मोत्सव, छात्रों-शिक्षकों व अभिभावकों की आम राय

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 91 ...