Breaking News

बसखारी-मया बाजार फोर लेन, राम नगरी के आवागमन होगा सुलभ

अयोध्या। राम नगरी को अम्बेडकरनगर से आने वालों की यात्रा सुलभ हो जायेगी। जून माह के अंत तक बसखारी-मया बाजार फोर लेन मार्ग के पूरा होने का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है. इसे पूरा हो जाने से यातायात सुगम हो जाएगा।

निषादराज भगवान् राम के विशेष शुभ चिंतक थे- लल्लू सिंह

इस मार्ग को पूरा करने के लिए पहले मार्च तक का समय निश्चित किया गया था। किन्तु कार्य अभी पूरा न हो पाने के कारण अब जून तक कार्य पूरा करने का समय तय किया गया है। इसके चलते दर्शननगर समपार पर लगने वाले जाम और अयोध्या से होकर मया बाजार, अकबरपुर-बसखारी तक सीधे यातायात सुगम हो जाएगा।

बसखारी-मया बाजार फोर लेन, राम नगरी के आवागमन होगा सुलभ

अयोध्या-अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर मया बाजार तीन किमी फोर लेन का निर्माण 60.71करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर सात जनवरी 2022 से निर्माण कार्य प्रारंभ है।

कितनी भी बिषम परिस्थिति क्यों ना हो भगवत् भजन कभी नहीं छोड़ना चाहिये- आचार्य नागेंद्र पांडेय

इस सड़क का निर्माण 15 फरवरी 2024 तक पूरा होना था किन्तु यह सड़क अब जून माह में पूरी कर ली जाएगी। अधिशासी अभियंता सत्य प्रकाश भारती के अनुसार कार्य युद्धस्तर पर जारी है। समय पर कार्य पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी लगे हैं।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह 

About Samar Saleel

Check Also

कैम्पा कोला का नया कैंपेन लॉन्च, कोका कोला और पेप्सी को मिलेगी कड़ी टक्कर

• गर्मियों में कोक और पेप्सी को टक्कर देनें को तैयार है रिलायंस का कैम्पा ...