Breaking News

भाजपा ने इन सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, डिंपल के सामने होंगे ये मंत्री; देखें सूची

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नौ प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। चंडीगढ़ के अलावा उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने के लिए करें मतदान- पंकज सिंह

भाजपा ने इन सात सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, डिंपल के सामने होंगे ये मंत्री; देखें सूची

डिंपल को चुनौती देंगे योगी की मंत्री

यूपी की चर्चित सीटों में से एक मैनपुरी से भी भाजपा ने प्रत्याशी का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस सीट से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। उनका सीधा मुकाबला सपा सांसद और प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) से होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर ने मैनपुरी की सदर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वर्तमान में वह योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री हैं।

प्रयागराज के दोनों सांसदों का टिकट कटा

प्रयागराज की दोनों सीटों पर भाजपा ने नए उम्मीदवारों को मौका दिया है। इलाहाबाद सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को भाजपा ने टिकट दिया है।

‘बंगाल में ममता नहीं रोक सकतीं घुसपैठ, सिर्फ BJP ऐसा कर सकती है’, बालुरघाट में जमकर बरसे अमित शाह

नीरज त्रिपाठी पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे केशरी नाथ के पुत्र हैं। इसके अलावा फूलपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल का टिकट भी कट गया है। उनकी जगह प्रवीण पटेल को भाजपा ने मैदान में उतारा है। प्रवीण पटेल अभी फूलपुर सीट से विधायक हैं।

अफजाल के खिलाफ पारस नाथ

इसके अलावा, कौशांबी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर विनोद सोनकर पर भरोसा जताया है। भाजपा ने मौजूदा सांसद सोनकर को टिकट दिया है। इसके अलावा मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया है।

About News Desk (P)

Check Also

बाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- आप महात्मा गांधी की मुराद को पूरा कर रहे हैं

आगरा में तीसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर सियासी पारा गर्माया हुआ है। ...