Breaking News

आगरा में भाजपा एक बार फिर से काबिज, 58 वार्डों में हासिल की जीत

गरा शहर (Agra City) की सरकार पर भाजपा एक बार फिर से काबिज हुई है। मेयर को बंपर जीत मिली है तो वहीं पार्षदों के मामले में भी भाजपा ने बढ़त हासिल की है। भाजपा की रणनीतिकारों का मानना है कि इस चुनाव में जीत विकास के मुद्दे पर मिली है।

आंबेडकर ने क्यों कहा था “आरक्षण बैसाखी नहीं सहारा है”

आगरा में एक बार फिर भाजपा

आगरा के भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा कि भाजपा को मिली यह जीत कल्याणकारी योजनाओं का प्रतिफल है इस जीत को मैं उन कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं जिन्होंने बूथ स्तर पर कठिन परिश्रम किया। नगर निगम चुनाव में शहरवासियों ने शहर की सरकार की तस्वीर साफ कर दी है।

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के सारे मंसूबे ध्वस्त, काम नही आई कोई रणनीति

2023 के चुनाव में भाजपा को नगर निगम सदन में पूर्ण बहुमत मिला है तो वहीं बसपा ने भी पिछले चुनाव की तुलना में बढ़त हासिल की है लेकिन इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा है। महज तीन सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को एक ही सीट पर संतोष करना पड़ा है। निर्दलीय पार्षदों पर जनता ने भरोसा कम किया है।

भाजपा ने ट्रिपल इंजन सरकार का जो नारा दिया था उस पर जनता ने विश्वास किया और पार्टी को बंपर समर्थन दिया। भारतीय जनता पार्टी नगर निगम के सभी 100 वार्डों पर प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी के पदाधिकारी तो 70 पार्षद जीतने के दावा करते थे लेकिन शनिवार को जब ईवीएम खुली तो परिणाम सामने आए गए। भाजपा को 58 वार्डों में जीत हासिल हुई है।

About News Room lko

Check Also

कांग्रेस, बसपा और सपा के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष मंगलवार ...